होम / टेलिस्कोप / कपिल शर्मा के कैफे पर एक और फायरिंग, प्रशंसकों में चिंता

कपिल शर्मा के कैफे पर एक और फायरिंग, प्रशंसकों में चिंता

गौरतलब है कि इससे पहले भी 10 जुलाई को इसी कैफे को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। उस हमले की जिम्मेदारी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरानी और चिंता में डाल दिया है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे (Surrey) शहर में स्थित कपिल के ‘कैप्स कैफे’ पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भी हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाईं।

राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी 10 जुलाई को इसी कैफे को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। उस हमले की जिम्मेदारी भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी, जो फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की वांछित सूची में शामिल है।

इस बार हुई ताज़ा फायरिंग के पीछे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन का नाम सामने आया है। ढिल्लन ने सोशल मीडिया के ज़रिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है और खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने इलाके को घेर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गोलियों की आवाज़ साफ़ सुनाई दे रही है। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने न सिर्फ कपिल शर्मा के प्रशंसकों को, बल्कि वहां के स्थानीय समुदाय को भी चिंता में डाल दिया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

57 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago