जॉय पर्सनल केयर (आरएसएच ग्लोबल) के फाउंडर और चेयरमेन सुनील अग्रवाल ने कहा, हमें अपने ब्रैंड एंबेसडर के रूप में एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री मेधा शंकर को शामिल करके खुशी हो रही है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो
आरएसएच ग्लोबल के तत्वावधान में भारत में बने घरेलू पर्सनल केयर ब्रैंड जॉय पर्सनल केयर ने राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मेधा शंकर को अपना नया ब्रैंड एंबेसडर घोषित किया है। अपने मजबूत संकल्प, एक विशिष्ट पहचान और सादगी में रची-बसी अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध मेधा आज की युवा महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।
उनकी प्रेरक यात्रा और भरोसेमंद व्यक्तित्व, समावेशिता और रूढ़िवादिता को तोड़ने के प्रति जॉय पर्सनल केयर की प्रतिबद्धता के साथ पूरी तरह मेल खाता है। जॉय पर्सनल केयर (आरएसएच ग्लोबल) के फाउंडर और चेयरमेन सुनील अग्रवाल ने कहा, हमें अपने ब्रैंड एंबेसडर के रूप में एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री मेधा शंकर को शामिल करके खुशी हो रही है।
उनका फ्रेश और अनूठा विजन और वास्तविक आकर्षण हमारे ब्रैंड के प्रामाणिकता और समावेशिता के सिद्धांतों के अनुरूप है। यह सहयोग हमें अपने दर्शकों के साथ गहरा संबंध बनाने में मदद करेगा। मेधा शंकर ने इस सहयोग के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, मैं जॉय पर्सनल केयर के ब्रैंड एंबेसडर के रूप में इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए रोमांचित हूं।
आंतरिक सुंदरता को अपनाने के ब्रैंड के मूल संदेश को बढ़ावा देना मेरे मूल्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। हम सभी को अपनी अनूठी सुंदरता का जश्न मनाना चाहिए और अपनी खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास महसूस करना चाहिए।
इस सहयोग के साथ, जॉय पर्सनल केयर प्राकृतिक सुंदरता को अपनाने और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित करता है, यह सुनिश्चित करता है कि वे हर दिन सशक्त और सम्मानित महसूस करें।
'मिर्जापुर: द मूवी' भारतीय स्ट्रीमिंग सीरीज (Streaming Series) पर आधारित पहली ऐसी फिल्म है, जिसे सिनेमाई रूपांतरण (Cinematic Adaptation) के रूप में बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है।
by
Samachar4media Bureau
आईएमडीबी (IMDb) ने वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज होने वाली सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों (Most Anticipated Indian Movies) की सूची जारी कर दी है। इस रैंकिंग में 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) पहले स्थान पर रही है। सूची आईएमडीबी (IMDb) पर 1 जनवरी से 28 जून 2026 के बीच दर्ज किए गए 25 करोड़ (250 Million) से अधिक मासिक विजिटर्स (Monthly Visitors) के पेज व्यूज (Page Views) के आधार पर तैयार की गई है।
रैंकिंग में 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) के बाद 'अल्फा' (Alpha) दूसरे और टॉक्सिक' (Toxic) तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा 'किंग' (King) चौथे और धमाल 4' (Dhamaal 4) ने पांचवां स्थान हासिल किया। टॉप-10 में 'दृश्यम 3' (Drishyam 3), 'विश्वनाथ एंड संस' (Vishwanath & Sons), 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie), 'हैवान' (Haiwaan) और 'ईथा' (Eetha) भी शामिल हैं।
आईएमडीबी (IMDb) की टॉप-20 सूची में 12 हिंदी फिल्में, चार तमिल, दो मलयालम, एक तेलुगु और एक कन्नड़ फिल्म शामिल हैं। यह सूची हिंदी सिनेमा के मजबूत प्रभाव के साथ-साथ भारतीय फिल्म उद्योग की भाषाई विविधता को भी दर्शाती है।
आईएमडीबी (IMDb) ने स्पष्ट किया कि यह रैंकिंग किसी संपादकीय चयन (Editorial Selection) पर नहीं, बल्कि केवल यूजर्स की रुचि (User Interest) और पेज व्यूज (Page Views) के आधार पर तैयार की गई है। सूची से यह भी संकेत मिलता है कि साल 2026 की दूसरी छमाही में पौराणिक, एक्शन, सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
ज़ी टीवी (Zee TV) ने 'सा रे गा मा पा' (Sa Re Ga Ma Pa) के नए सीजन का पहला प्रोमो जारी करते हुए 3 जुलाई से शुरू होने वाले ऑडिशन की तारीखों का ऐलान किया है।
by
Samachar4media Bureau
ज़ी टीवी (Zee TV) ने अपने लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो "सा रे गा मा पा (Sa Re Ga Ma Pa)" के नए सीजन का पहला प्रोमो जारी कर दिया है। इसके साथ ही चैनल ने देशभर में शुरू होने वाले पहले चरण के ऑडिशन (Auditions) की तारीखों का भी ऐलान किया है। नए सीजन के लिए ऑडिशन 3 जुलाई से शुरू होंगे।
पहले चरण में 3 जुलाई को वाराणसी (Varanasi), 4 जुलाई को लखनऊ (Lucknow) और 5 जुलाई को दिल्ली (Delhi) में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। ज़ी टीवी (Zee TV) ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य शहरों की तारीखों और स्थानों की भी घोषणा की जाएगी।
शो का नया प्रोमो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) की पारंपरिक सोहर (Sohar) लोकगीत पर आधारित है। प्रोमो में एक परिवार नवजात शिशु के जन्म का जश्न मनाते हुए दिखाई देता है। चैनल के अनुसार, यह अवधारणा भारतीय संगीत परंपराओं और संगीत की उस शक्ति को दर्शाती है, जो पीढ़ियों को एक साथ जोड़ती है।
नए सीजन में दर्शकों को पहले से अधिक भव्य मंच, आधुनिक प्रोडक्शन डिजाइन (Production Design) और 100 से अधिक लाइव म्यूजिशियंस (Live Musicians), गायकों और वादकों के साथ प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस मंच ने श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal), कुनाल गांजावाला (Kunal Ganjawala) और मोनाली ठाकुर (Monali Thakur) जैसे कई सफल पार्श्व गायकों को इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है।
ऑडिशन में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी +91 9152915218 पर मिस्ड कॉल (Missed Call) देकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें आधिकारिक ऑडिशन वेबसाइट (Official Audition Website) का लिंक एसएमएस (SMS) के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके अलावा प्रतिभागी +91 8655780787 पर व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए अपनी जानकारी और दो ऑडियो-वीडियो (Audio-Video) क्लिप भेजकर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक ऑडिशन पोर्टल (Official Audition Portal) के माध्यम से भी स्वीकार किए जाएंगे।
ऑडिशन की शुरुआत के साथ ज़ी टीवी (Zee TV) एक बार फिर देशभर के उभरते गायकों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने संगीत के सपनों को साकार करने का अवसर देने जा रहा है।
यश राज फिल्म्स (YRF) ने डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी रस्क मीडिया (Rusk Media) में रणनीतिक निवेश किया है। दोनों कंपनियां ओरिजिनल एनीमेशन और माइक्रो-ड्रामा आईपी विकसित करेंगी।
by
Samachar4media Bureau
यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films-YRF) ने भारत की डिजिटल-फर्स्ट एंटरटेनमेंट कंपनी रस्क मीडिया (Rusk Media) में रणनीतिक निवेश (Strategic Investment) की घोषणा की है।
इस साझेदारी का उद्देश्य जेन Z (Gen Z) और जेन अल्फा (Gen Alpha) दर्शकों के लिए ओरिजिनल वर्टिकल स्टोरीटेलिंग आईपी (Vertical Storytelling IP) तैयार करना और भारत को वैश्विक वर्टिकल एंटरटेनमेंट (Vertical Entertainment) इकोनॉमी में एक मजबूत रचनात्मक शक्ति के रूप में स्थापित करना है।
इस साझेदारी के तहत यश राज फिल्म्स (YRF) ओरिजिनल एनीमेशन (Animation) और वर्टिकल माइक्रो-ड्रामा (Vertical Micro-drama) आईपी के क्रिएटिव डायरेक्शन (Creative Direction) की जिम्मेदारी संभालेगा। वहीं रस्क मीडिया (Rusk Media) इन प्रोजेक्ट्स का निर्माण और वितरण अपने स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ऑलराइट! टीवी (Alright! TV) और वैश्विक डिजिटल चैनलों (Global Digital Channels) के जरिए करेगा।
दोनों कंपनियों का लक्ष्य ऐसे ओरिजिनल डिजिटल आईपी (Original Digital IP) तैयार करना है, जो केवल ऑनलाइन लोकप्रिय न हों, बल्कि लंबे समय तक टिकने वाले मनोरंजन ब्रांड के रूप में स्थापित हो सकें।
यश राज फिल्म्स (YRF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अक्षय विधानी (Akshaye Widhani) ने कहा कि बदलाव के साथ आगे बढ़ना हमेशा से कंपनी की पहचान रहा है। उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म केवल इंफ्रास्ट्रक्चर हैं, जबकि कंटेंट और आईपी ही संस्कृति का निर्माण करते हैं।
उनके अनुसार, रस्क मीडिया (Rusk Media) के सह-संस्थापक (Co-Founder) और CEO मयंक यादव (Mayank Yadav) तथा उनकी टीम ने यह गहराई से समझा है कि नई पीढ़ी कहानियों को कैसे खोजती है और उनसे कैसे जुड़ती है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों का उद्देश्य सिर्फ कंटेंट बनाना नहीं, बल्कि नए मनोरंजन जगत (Worlds) का निर्माण करना है।
रस्क मीडिया (Rusk Media) के सह-संस्थापक और CEO मयंक यादव (Mayank Yadav) ने कहा कि भारत में वर्टिकल एंटरटेनमेंट (Vertical Entertainment) ने बड़ी पहुंच तो बनाई है, लेकिन अब तक ऐसे स्थायी आईपी (Enduring IP) नहीं बन पाए हैं, जो पूरी कैटेगरी की पहचान बन सकें।
उन्होंने कहा कि रस्क मीडिया (Rusk Media) डिजिटल दर्शकों की पसंद और उनके व्यवहार को अच्छी तरह समझता है, जबकि यश राज फिल्म्स (YRF) के सहयोग से अब कंपनी एल्गोरिद्म (Algorithm) नहीं, बल्कि लंबे समय तक टिकने वाले मनोरंजन ब्रांड तैयार करने पर काम करेगी।
कंपनी का मानना है कि सिनेमा, डिजिटल और मोबाइल एंटरटेनमेंट (Mobile Entertainment) के बीच की सीमाएं लगातार खत्म हो रही हैं। ऐसे में आने वाले वर्षों में वही फ्रेंचाइजी (Franchise) सफल होंगी, जिनमें मजबूत रचनात्मकता और डिजिटल समझ का प्रभावी मेल होगा। इसी दिशा में यश राज फिल्म्स (YRF) और रस्क मीडिया (Rusk Media) की यह साझेदारी भविष्य के डिजिटल मनोरंजन पर बड़ा दांव मानी जा रही है।
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है।
by
Samachar4media Bureau
रॉकिंग स्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा के साथ एक नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें यश के दो अलग-अलग अवतार 'राया' (Raya) और 'टिकट' (Ticket) नजर आ रहे हैं।
नया पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी और गहरे भावनात्मक दुनिया की झलक देता है। मेकर्स के मुताबिक फिल्म पारंपरिक कहानी से अलग होगी और इसमें रिश्तों, शक्ति, संघर्ष और भावनात्मक जटिलताओं को बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा।
फिल्म की रिलीज ऐसे समय पर रखी गई है जब 2026 में ओणम, ईद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों का लंबा फ़ायदा मिलेगा। 26 अगस्त को बुधवार के दिन रिलीज होने से फिल्म को विस्तारित वीकेंड और छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद है।
यह फिल्म यश और चर्चित फिल्ममेकर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के बीच पहली साझेदारी है। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस (KVN Productions) और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस (Monster Mind Creations) ने किया है।
फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है और इसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम तथा कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में यश के साथ नयनतारा (Nayanthara), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
मजबूत स्टारकास्ट, भव्य स्केल और पैन-इंडिया अपील के चलते 'टॉक्सिक' को 2026 की सबसे बड़ी सिनेमाई रिलीज में से एक माना जा रहा है।
'बॉम्बे हाईकोर्ट' ने अभिनेत्री 'प्रीति जिंटा' को उनकी पहचान का कथित तौर पर AI जनरेटेड कंटेंट में दुरुपयोग करने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है।
by
Samachar4media Bureau
अभिनेत्री 'प्रीति जिंटा' (Preity Zinta) को AI जनरेटेड डीपफेक कंटेंट के खिलाफ कानूनी लड़ाई में बड़ी राहत मिली है। 'बॉम्बे हाईकोर्ट' (Bombay High Court) ने उन्हें 'गूगल एलएलसी' (Google LLC), 'मेटा प्लेटफॉर्म्स' (Meta Platforms) और अन्य ऑनलाइन संस्थाओं के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है।
मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अभय आहूजा (Abhay Ahuja) ने 'लेटर्स पेटेंट' (Letters Patent) की धारा 12 के तहत दायर याचिका स्वीकार करते हुए मुकदमा दायर करने की अनुमति प्रदान की। इसके बाद याचिका का निस्तारण कर दिया गया।
प्रस्तावित मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल इकाइयों ने बिना अनुमति 'प्रीति जिंटा' (Preity Zinta) की पहचान, तस्वीर और व्यक्तित्व का उपयोग करते हुए AI जनरेटेड डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरें, मीम्स, चैटबॉट पर्सोना और अन्य डिजिटल कंटेंट तैयार किया, होस्ट किया और प्रसारित किया।
अभिनेत्री की कानूनी टीम का कहना है कि इस तरह की सामग्री उनके पर्सनैलिटी राइट्स (Personality Rights), कॉपीराइट (Copyright) और नैतिक अधिकारों (Moral Rights) का उल्लंघन करती है। साथ ही इससे उनकी प्रतिष्ठा और साख को भी नुकसान पहुंच सकता है।
'प्रीति जिंटा' (Preity Zinta) की ओर से पेश अधिवक्ता रोहन कदम (Rohan Kadam) ने अदालत को बताया कि अभिनेत्री मुख्य रूप से मुंबई में रहती और काम करती हैं, इसलिए उनकी प्रतिष्ठा और व्यावसायिक पहचान का केंद्र भी इसी क्षेत्राधिकार में आता है।
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद वीडियो कंटेंट की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
by
Samachar4media Bureau
स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे से जुड़ा विवाद अब और गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद वीडियो कंटेंट की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले की जांच अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस करेगी। पुलिस प्रणीत मोरे के अलग-अलग कॉमेडी शोज, वायरल वीडियो क्लिप्स और ऑनलाइन उपलब्ध अन्य सामग्री की बारीकी से पड़ताल करेगी।
एफआईआर दर्ज होने के बाद बढ़ा मामला
विवाद उस समय और बढ़ गया जब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन पर आरोप है कि गुरुग्राम में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री पेश की गई, जिसे बाद में सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया गया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'370 रुपये की बिरयानी' विवाद के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। मनोरंजन जगत भी इस मामले पर दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ लोग प्रणीत मोरे की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आए हैं।
कुनिका सदानंद ने किया समर्थन
इस बीच, प्रणीत मोरे द्वारा दूसरा सार्वजनिक माफीनामा जारी किए जाने के बाद अभिनेत्री कुनिका सदानंद उनके समर्थन में उतरी हैं। कुनिका और प्रणीत 'बिग बॉस 19' में साथ नजर आ चुके हैं।
प्रणीत ने अपने वीडियो संदेश में माना था कि शो के दौरान जब आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं, तब उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए था। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी।
कुनिका सदानंद ने प्रणीत को अच्छे संस्कारों वाला और समझदार युवक बताया। उन्होंने कहा कि गलतियां हर इंसान से होती हैं, लेकिन अपनी गलती स्वीकार करने का साहस हर किसी में नहीं होता। कुनिका ने उम्मीद जताई कि लोग प्रणीत को माफ कर उन्हें आगे बढ़ने का एक और मौका देंगे।
‘बी4यू नेटवर्क’ (B4U Network) ने कारोबारी फैसले के तहत अपने दो टीवी चैनल ‘धमाका मूवीज़ बी4यू’ (Dhamaka Movies B4U) और ‘बी4यू हिट्ज़’ (B4U Hitz) का संचालन बंद कर दिया है।
by
Samachar4media Bureau
‘बी4यू नेटवर्क’ (B4U Network) ने अपने दो टेलीविज़न चैनलों ‘धमाका मूवीज़ बी4यू’ (Dhamaka Movies B4U) और ‘बी4यू हिट्ज़’ (B4U Hitz) का संचालन बंद कर दिया है। कंपनी ने इसे एक कारोबारी फैसला बताया है। ‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय’ (Ministry of Information and Broadcasting) के रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों चैनलों की डाउनलिंकिंग परमिशन (Downlinking Permission) 8 जून 2026 को रद्द कर दी गई। मंत्रालय की ओर से दर्ज कारण में कहा गया है कि चैनलों को कंपनी के कारोबारी निर्णय के तहत बंद किया गया है।
मंत्रालय के रिकॉर्ड में ‘बी4यू म्यूज़िक’ (B4U Music) और ‘बी4यू मूवीज़’ (B4U Movies) के लाइसेंस भी रद्द होने का उल्लेख है। हालांकि, इन चैनलों को बंद नहीं किया गया है। कंपनी ने नए चैनल लाइसेंस मिलने के बाद पुराने लाइसेंस सरेंडर कर दिए थे, इसलिए यह केवल नियामकीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। हाल के महीनों में ‘बी4यू नेटवर्क’ (B4U Network) ने कनेक्टेड टीवी क्षेत्र में भी विस्तार किया है।
कंपनी ने ‘वीटो’ (VETO) के साथ साझेदारी कर ‘बी4यू मूवीज़’ (B4U Movies), ‘बी4यू म्यूज़िक’ (B4U Music), ‘बी4यू कड़क’ (B4U Kadak) और ‘भोजपुरी प्लस’ (Bhojpuri+) जैसे चैनलों को उसके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया था।
फिलहाल कंपनी ने दोनों चैनलों को बंद करने के पीछे की विस्तृत वजह सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि मीडिया कंपनियां अब मजबूत ब्रांड्स, डिजिटल वितरण और उभरते प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा निवेश कर रही हैं तथा कम प्रदर्शन करने वाली परिसंपत्तियों को कम कर रही हैं।
रुही पटेल को ‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) में Director – Global Originals Marketing पद पर पदोन्नत किया गया है। वह अब वैश्विक स्तर पर HBO Max Originals की मार्केटिंग रणनीतियों का नेतृत्व करेंगी।
by
Samachar4media Bureau
रुही पटेल (Ruhee Patel) को ‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) में Director- Global Originals Marketing के पद पर पदोन्नत किया गया है। नई भूमिका में वह लॉस एंजिलिस से कंपनी के ओरिजिनल कंटेंट (Original Content) की वैश्विक मार्केटिंग पहलों का नेतृत्व करेंगी। इस भूमिका में रुही पटेल ‘एचबीओ मैक्स ओरिजिनल्स’ (HBO Max Originals) की कंटेंट पोजिशनिंग (Content Positioning) और ऑडियंस एंगेजमेंट स्ट्रैटेजीज (Audience Engagement Strategies) को और मजबूत बनाने पर काम करेंगी।
रुही वर्ष 2020 से ‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) से जुड़ी हुई हैं। पदोन्नति से पहले वह Senior Manager-Marketing Strategy, HBO Max & Originals के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के ओरिजिनल कंटेंट पोर्टफोलियो (Original Content Portfolio) से जुड़े कई प्रमुख मार्केटिंग कैंपेन्स (Marketing Campaigns) और रणनीतिक पहलों में अहम भूमिका निभाई।
अपने LinkedIn पोस्ट में रुही ने लिखा, "मुझे यह साझा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मुझे HBO Max में Director, Originals Marketing के पद पर प्रमोट किया गया है।" रुही पटेल के पास एंटरटेनमेंट मार्केटिंग (Entertainment Marketing), ब्रांड स्ट्रैटेजी (Brand Strategy) और ऑडियंस एंगेजमेंट (Audience Engagement) का व्यापक अनुभव है।
‘एचबीओ मैक्स’ (HBO Max) से पहले वह ‘पैरामाउंट पिक्चर्स’ (Paramount Pictures), ‘यूसीएलए कल्चरल अफेयर्स कमीशन’ (UCLA Cultural Affairs Commission), ‘कैवेलरी पब्लिक रिलेशंस’ (Cavalry Public Relations), ‘डेली ब्रुइन’ (Daily Bruin), ‘Ed2010 at UCLA’ और ‘किंग्स्टन’ (Kingston) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुकी हैं।
अपने करियर के दौरान उन्होंने मार्केटिंग (Marketing), ब्रांड मैनेजमेंट (Brand Management), सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी (Social Media Strategy), पब्लिक रिलेशंस (Public Relations), मार्केट रिसर्च (Market Research), एंटरटेनमेंट मार्केटिंग (Entertainment Marketing) और इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस (Integrated Communications) जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है।
तमिलनाडु सरकार ने नई तमिल फिल्मों के लिए पहले सात दिनों तक रोज 5 शो दिखाने की अनुमति दे दी है। नए नियम से थिएटर मालिकों और फिल्म निर्माताओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।
by
Samachar4media Bureau
तमिलनाडु सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सिनेमा नियमों में संशोधन करते हुए नई तमिल फिल्मों के लिए रिलीज के पहले सात दिनों तक प्रतिदिन 5 शो चलाने की अनुमति दे दी है। अब तक राज्य के सिनेमाघरों में रोजाना केवल 4 शो दिखाने की अनुमति थी। नए नियम के तहत नई तमिल फिल्म रिलीज होने के बाद शुरुआती 7 दिनों तक थिएटर मालिक हर दिन 5 शो चला सकेंगे।
यह सुविधा शनिवार, रविवार, सरकारी अवकाश और स्थानीय त्योहारों के दिनों में भी लागू रहेगी। साथ ही थिएटर मालिकों को अतिरिक्त शो के लिए सरकार या जिला प्रशासन से अलग-अलग मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में आदेश पर राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव के. मणिवासन (K. Manivasan) ने हस्ताक्षर किए हैं।
बताया गया है कि 16 मई 2026 को फिल्म जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) से मुलाकात कर यह मांग रखी थी। उनका कहना था कि बड़ी फिल्मों की रिलीज के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में अतिरिक्त शो से सिनेमाघरों की कमाई बढ़ेगी और दर्शकों को भी टिकट पाने में आसानी होगी।
मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए 1957 के सिनेमा नियमों में बदलाव को मंजूरी दे दी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि इस फैसले से थिएटर मालिकों और फिल्म निर्माताओं दोनों को फायदा होगा। साथ ही दर्शकों को भी अपनी पसंदीदा फिल्म देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इन सभी शोज़ का निर्माण अंक्कित पोद्दार और अभिजीत शुक्ला ने सेलेस्टिया पिक्चर्स के बैनर तले किया है, जबकि शुभम सिंह ने शुजय म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सहयोग दिया है।
by
Samachar4media Bureau
भारत के तेजी से उभरते माइक्रो-ड्रामा ओटीटी प्लेटफॉर्म रॉकेट रील ने एक बार फिर बड़ा दांव खेलते हुए आठ नए ओरिजिनल शोज़ की घोषणा की है। यह घोषणा उस रिकॉर्ड के महज एक महीने बाद हुई है, जब प्लेटफॉर्म ने एक ही दिन में 10 ओरिजिनल शो लॉन्च कर डिजिटल मनोरंजन जगत में नया कीर्तिमान बनाया था।
क्रांति शर्मा के नेतृत्व में रॉकेट रील आज भारत के सबसे तेजी से बढ़ते वर्टिकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में शामिल है। प्लेटफॉर्म पर वर्तमान में 70 से अधिक शो उपलब्ध हैं, जबकि 20 से ज्यादा नए प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं। इसकी खासियत यह है कि इसकी कहानियां पूरी तरह इन-हाउस क्रिएटिव और डायरेक्शन टीम द्वारा विकसित की जाती हैं और वास्तविक जीवन की घटनाओं व भावनाओं से प्रेरित होती हैं।
निर्देशक साजन अग्रवाल के निर्देशन में तैयार नए शोज़ में कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। 'लेडी बॉन्ड 007' में सीमा पाहवा, 'हनी ट्रैप' में ज़ाकिर हुसैन, 'खेला होबे' में विक्रम कोचर और लिलिपुट, 'टमाटर की चटनी' में बृजेंद्र काला, 'पठान द किलर' में अज़ाज़ खान, 'मैरिज ब्यूरो' में नमित दास और ज़ाकिर हुसैन, 'एक था कोबरा' में दयानंद शेट्टी तथा 'जेंट्स टेलर लेडीज़ नॉट अलाउड' में फिरदोस खान प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इन सभी शोज़ का निर्माण अंक्कित पोद्दार और अभिजीत शुक्ला ने सेलेस्टिया पिक्चर्स के बैनर तले किया है, जबकि शुभम सिंह ने शुजय म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से सहयोग दिया है।
क्रांति शर्मा ने कहा कि मनोरंजन का भविष्य प्रभावशाली कहानी कहने में है और रॉकेट रील का फोकस मौलिक, प्रामाणिक और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानियां पेश करना है। वहीं साजन अग्रवाल का कहना है कि हर शो की जड़ें वास्तविकता में हैं और दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं।
70 से अधिक लाइव शोज़ और 20 से ज्यादा निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स के साथ रॉकेट रील का यह विस्तार भारत के उभरते माइक्रो-ड्रामा बाजार में उसकी बढ़ती महत्वाकांक्षा और मजबूत मौजूदगी को दर्शाता है।