होम / टेलिस्कोप / इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज़ होगी जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट'

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन रिलीज़ होगी जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट'

ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की पृष्ठभूमि को आधारशिला बनाकर उज्मा अहमद की पाक से भारत वापसी की कहानी को दिखाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली फिल्म 'द डिप्लोमैट' को अब जल्द ही आप घर बैठे देख सकते हैं। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी छाप छोड़ने वाली जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को होली के मौके पर यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

अब लगभग 2 महीने के बाद फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है। 'द डिप्लोमैट' का प्रीमियर 9 मई से नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे देख सकते हैं। आपको बता दें, फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है।

जॉन ने इसका निर्माण भूषण कुमार के साथ किया। इसमें सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। 'द डिप्लोमैट' की कहानी भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह के जीवन से प्रेरित है, जिनका किरदार जॉन ने निभाया है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की पृष्ठभूमि को आधारशिला बनाकर उज्मा अहमद की पाक से भारत वापसी की कहानी को दिखाया गया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago