होम / टेलिस्कोप / जेनिफर मिस्त्री ने 'बिग बॉस 19' में एंट्री की खबरों को बताया अफवाह
जेनिफर मिस्त्री ने 'बिग बॉस 19' में एंट्री की खबरों को बताया अफवाह
तारक मेहता की जेनिफर मिस्त्री ने साफ किया कि उन्हें इस साल बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच नहीं किया गया। जानिए शो की थीम और लेटेस्ट अपडेट्स।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)’ में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि उन्हें बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के लिए अप्रोच किया गया है और वह इस साल के संभावित कंटेस्टेंट्स (Contestants) में से एक हो सकती हैं।
हालांकि, जेनिफर ने इन सभी अफवाहों को सीधे तौर पर खारिज करते हुए स्पष्ट कहा है कि उन्हें इस साल शो के निर्माताओं (Makers) की तरफ से कोई कॉल या ऑफर नहीं आया। जेनिफर ने कहा ,मुझे इसके बारे में कोई आइडिया नहीं है। मुझे पिछले साल शो के लिए अप्रोच किया गया था। इस साल, मुझे अप्रोच नहीं किया गया है।
उनके इस बयान से साफ है कि जो रिपोर्ट्स उन्हें इस सीजन में शामिल बता रही थीं, वे सिर्फ रूमर्स (Rumors) हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस बार बिग बॉस की शुरुआत 15 प्रतिभागियों (15 Participants) के साथ होगी। इसके बाद शो में धीरे-धीरे वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ (Wild Card Entries) होंगी, और कुछ एक्स-कंटेस्टेंट्स (Ex-Contestants) की वापसी की भी संभावना है।
शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बार घर में 15 बेड्स (Beds) होंगे, और शायद कोई भी डबल बेड (Double Bed) नहीं होगा। यानि हर कंटेस्टेंट को अपना स्पेस (Personal Space) मिलने वाला है। इस बार बिग बॉस की थीम राजनीति (Politics) से जुड़ी होगी। सलमान खान (Salman Khan) शो की शूटिंग 22 और 23 अगस्त को करेंगे और शो की शुरुआत 24 अगस्त से हो जाएगी।
टैग्स