होम / टेलिस्कोप / गोवा में आयोजित होने वाले 54वें अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के लिए जूरी की घोषणा

गोवा में आयोजित होने वाले 54वें अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव के लिए जूरी की घोषणा

54वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (इफ्फी) का आयोजन गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2023 तक आयोजन किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

54वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (इफ्फी) में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता और निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम फीचर फिल्म का आकलन करने के लिए दुनियाभर के प्रसिद्ध फिल्मकारों, छायाकारों, फिल्म निर्माताओं को अंतरराष्ट्रीय जूरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसका आयोजन गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2023 तक आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष इस फिल्‍म महोत्सव के लिए 105 देशों से रिकॉर्ड 2926 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

'अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता' महत्वपूर्ण शैलियों की 15 प्रसिद्ध फीचर फिल्मों का संग्रह है, जो दिग्‍गजों और युवाओं द्वारा समान रूप से परिकल्पित फिल्म के सौंदर्यबोध और फिल्‍म राजनीति में उभरते रुझानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंतरराष्ट्रीय जूरी प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के विजेता का चयन करेगी, जिसमें स्‍वर्ण मयूर के तहत 40 लाख रुपये और निर्देशक और निर्माता को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

यह जूरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विशेष जूरी पुरस्कार श्रेणियों के भी विजेताओं का निर्धारण करेगी।

'निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम फीचर फिल्म के लिए प्रतियोगिता' फिक्शन फीचर डेब्यू का एक संग्रह है जो इस बात का उदाहरण है कि अगली पीढ़ी के फिल्म निर्माता स्क्रीन पर किस प्रकार की परिकल्पना कर रहे हैं। 7 नवोदित कलाकार प्रतिष्ठित रजत स्‍वर्ण, 10 लाख रुपये और प्रमाण पत्र के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय जूरी के सदस्यों में फिल्म निर्माण के आवश्यक पहलुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सिने जगत के विख्‍यात दिग्‍गज शामिल हैं:

1. शेखर कपूर (फिल्म निर्माता) - अध्यक्ष, जूरी - शेखर कपूर विख्‍यात फिल्मकार, अभिनेता, सूत्रधार और निर्माता हैं। वह पद्मश्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बाफ्टा अवॉर्ड, नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्‍यू अवॉर्ड और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित अनेक पुरस्कारों से सम्‍मानित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्‍त उन्‍हें गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित भी किया गया है। वह कान्स इंटरनेशनल जूरी (2010) के पूर्व सदस्य और इफ्फी में जूरी अध्यक्ष (2015) रह चुके हैं। वह भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

2. होजे लुइ अल्काइन (छायाकार) - होजे लुइ अल्काइन 1970 के दशक में मुख्य प्रकाश व्यवस्था के रूप में फ्लोरोसेंट ट्यूब का उपयोग करने वाले पहले छायाकार हैं। उन्‍होंने बेले एपोक (सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए अकादमी अवॉर्ड, 1993), टू मच (1995), ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट (1999), और द स्किन आई लिव इन (2011) जैसी फिल्मों के लिए काम किया। विविध पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किए जा चुके होजे लुइ को पेड्रो अल्मोडोवर के साथ उनके सहयोग के लिए जाना जाता है।  

3. जेरोम पैलार्ड (फिल्म निर्माता और फिल्म मार्केट के पूर्व प्रमुख) - शास्त्रीय संगीतकार, एक शास्त्रीय रिकॉर्ड लेबल के लिए कलात्मक निर्देशक और सीएफओ के रूप में लगातार काम करने के बाद जेरोम पैलार्ड ने एराटो फिल्म्स में डेनियल टोस्कन डू प्लांटियर के साथ सत्यजीत रे, मेहदी चारेफ, सौलेमेन सिसे, मौरिस पियालट, ज्‍यां-चार्ल्स टाचेला आदि जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों की एक दर्जन से अधिक फीचर फिल्मों का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने 1995 से 2022 तक फेस्टिवल डी कान्स में मार्शे डू फिल्म के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करते हुए विकास और प्रबंधन की देखरेख की, जिसे अब दुनिया के प्रमुख फिल्म बाजार का अग्रदूत माना जाता है।

4. कैथरीन डुसार्ट (फिल्म निर्माता) - कैथरीन डुसार्ट ने लगभग 15 देशों में करीब 100 फिल्मों का निर्माण या सह-निर्माण किया है। वह हुआहुआ शिजी लिंगहुन के (2017), द मिसिंग पिक्चर (2013) और एक्सिल (2016) के लिए विख्‍यात हैं। उनकी हाल की प्रस्तुतियों में अमोस गिताई द्वारा लैला इन हाइफा (2020 वेनिस फिल्म महोत्‍सव में प्रतियोगिता में); रिथी पन्ह द्वारा ले इराडिएस (इरेडियेटेड) (2020 बर्लिन फिल्म महोत्‍सव में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र पुरस्कार) शामिल हैं। कैथरीन डुसार्ट दोहा फिल्म इंस्‍टीट्यूट में सलाहकार हैं।

5. हेलेन लीक (फिल्म निर्माता) - हेलेन लीक एएम ऑस्ट्रेलिया की सम्मानित रचनात्मक निर्माताओं में से एक हैं। उनकी फीचर फिल्‍मों में एलेक्जेंड्रा पार्क, सिसी स्ट्रिंगर और हैरी ग्रीनवुड के साथ कार्निफेक्स, जेसन क्लार्क के साथ स्वेर्वे, रसेल क्रो के साथ वोल्फ क्रीक 2, हेवन्स बर्निंग, रॉबर्ट कार्लाइल, डेविड न्गोम्बुजरा और चार्ल्स डांस अभिनीत ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं।

बता दें कि दक्षिण एशिया में आयोजित होने वाले विश्व सिनेमा के इस सबसे बड़े उत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म जगत की प्रतिभाएं और हजारों सिनेप्रेमी एकत्र होंगे।


टैग्स अंतरराष्ट्रीय जूरी अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव इफ्फी
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

48 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago