होम / टेलिस्कोप / इम्तियाज व नेटफ्लिक्स एक बार फिर साथ, हुआ इस वेब सीरीज का ऐलान
इम्तियाज व नेटफ्लिक्स एक बार फिर साथ, हुआ इस वेब सीरीज का ऐलान
इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में अर्जुन रामपाल और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अविनाश तिवारी और अहसास चन्ना भी इस दिलचस्प कहानी का हिस्सा होंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली पिछली बार दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' लेकर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इम्तियाज ने एक बार फिर नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिला लिया है।
फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली नेटफ्लिक्स के लिए एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज में अर्जुन रामपाल और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अविनाश तिवारी और अहसास चन्ना भी इस दिलचस्प कहानी का हिस्सा होंगे।
सीरीज का नाम है 'ओ साथी रे', लेकिन इम्तियाज इसका निर्देशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि वह इससे बतौर लेखक और निर्माता जुड़े हैं। 'ओ साथी रे' के निर्देशन की जिम्मेदारी इम्तियाज ने अपने भाई आरिफ अली को सौंपी है। आरिफ ने इम्तियाज के साथ मिलकर उनकी सुपरहिट वेब सीरीज 'शी' का निर्देशन भी किया था।
इसमें अदिति की जोड़ी अर्जुन रामपाल के साथ बनी है, वहीं सीरीज में अविनाश तिवारी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 'ओ साथी रे' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल सीरीज की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। इस नई वेब सीरीज की शूटिंग आने वाले हफ्तों में शुरू होने की संभावना है। रोमांस और रिश्तों की जटिलताओं को नई गहराई देने वाली यह कहानी दर्शकों के लिए एक खास अनुभव साबित हो सकती है।
Imtiaz Ali’s ‘O Saathi Re’…an ode to the vintage feeling of love in contemporary times ?. Starring Aditi Rao Hydari, Avinash Tiwary & Arjun Rampal. Directed by Arif Ali.
— Netflix India (@NetflixIndia) February 27, 2025
O Saathi Re - coming soon, only on Netflix.#OSaathiReOnNetflix pic.twitter.com/3guZa5p0Gg
टैग्स