होम / टेलिस्कोप / रानी भारती बन फिर लौट रहीं हुमा कुरैशी : महारानी सीजन 4 का हुआ ऐलान
रानी भारती बन फिर लौट रहीं हुमा कुरैशी : महारानी सीजन 4 का हुआ ऐलान
50 सेकंड के इस टीजर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसमें हुमा कुरैशी बिहार को अपना परिवार बताती हुईं नजर आ रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
साल 2021 में आई वेब सीरीज 'महारानी' को काफी पसंद किया गया था। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन आ गए है और अब फिल्म के मेकर्स ने चौथे सीजन के आने की घोषणा कर दी है और 'महारानी 4' का टीजर रिलीज हो गया है।
पुनीत प्रकाश ने 'महारानी 4' के निर्देशन की कमान संभाली है। इसमें हुमा के साथ सोहम शाह, अमित सियाल, कानि कुश्रुति, अनुजा साठे और इनामुलहाक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 50 सेकंड के इस टीजर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
जिसमें हुमा कुरैशी बिहार को अपना परिवार बताती हुईं नजर आ रही हैं। और कह रही हैं अगर किसी ने उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया तो वह उसकी सत्ता हिलाकर रख देंगी। 'महारानी 4' का टीजर प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। यह सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।
टैग्स