होम / टेलिस्कोप / गुलशन देवैया करेंगे कन्नड़ डेब्यू : ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का नया पोस्टर जारी
गुलशन देवैया करेंगे कन्नड़ डेब्यू : ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का नया पोस्टर जारी
दर्शकों में इस प्रीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है और इसका इंतजार इसलिए भी खास है क्योंकि यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में अब बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया भी शामिल हो गए हैं। निर्माताओं ने उनका पहला लुक जारी किया है, जिसमें वे राजा जैसे अंदाज़ में सिंहासन पर बैठे दिखाई देते हैं और उनका किरदार 'कुलशेखर' काफी दमदार नज़र आ रहा है।
यह फिल्म गुलशन देवैया का कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू होगा, जिन्हें अब तक ‘शैतान’, ‘हेट स्टोरी’ और ‘हंटर’ जैसी फिल्मों से जाना जाता है। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड’ का प्रीक्वल है और इसकी कहानी हमें इस पौराणिक लोककथा की जड़ों में ले जाएगी।
खुद ऋषभ शेट्टी इस बार भी निर्देशन और मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन साथ ही कुलशेखर जैसे नए पात्र फिल्म की रहस्यमयी और आध्यात्मिक दुनिया को और गहराई देंगे। फिल्म का माहौल बनाने के लिए हाल ही में होम्बले फिल्म्स ने 'PVR INOX' के साथ मिलकर एक खास फायर-थीम्ड लोगो भी लॉन्च किया, जो कांतारा की प्रतीकात्मक आग और लोकविश्वास को दर्शाता है।
दर्शकों में इस प्रीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है और इसका इंतजार इसलिए भी खास है क्योंकि यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 (गांधी जयंती) को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
टैग्स