होम / टेलिस्कोप / बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई फिल्म 'लवयापा' : हुआ बुरा हाल
बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो पाई फिल्म 'लवयापा' : हुआ बुरा हाल
‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये है और इस फिल्म ने अभी तक दस करोड़ रूपये की कमाई भी नहीं की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली थिएटर रिलीज फिल्म ‘लवयापा’ की हालत कुछ अच्छी नहीं है। तमाम प्रचार के बाद भी फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई है। ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक कोई दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है।
इस फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये है और इस फिल्म ने अभी तक दस करोड़ रूपये की कमाई भी नहीं की है। ऐसे में यह फिल्म अपना बजट वसूलने में भी नाकाम नजर आ रही है। यह जुनैद और खुशी की पहली थिएटर रिलीज फिल्म है।
इससे पहले दोनों ओटीटी के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। जुनैद खान ‘महाराज’ फिल्म में नजर आए थे, वहीं खुशी कपूर ‘द आर्चीज’ का हिस्सा थीं। फिल्म 'लवायापा' में खुशी कपूर और जुनैद खान के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, तान्विका पार्लिकर और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
टैग्स