होम / टेलिस्कोप / फौजी 2.0 ने पूरे किए 100 शानदार एपिसोड : संदीप सिंह ने कही ये बड़ी बात
फौजी 2.0 ने पूरे किए 100 शानदार एपिसोड : संदीप सिंह ने कही ये बड़ी बात
स्क्रीन पर वर्दी में एक महिला के रूप में, मैं उन लड़कियों को प्रेरित करना चाहती थी, जो देश की सेवा करने का सपना देखती हैं। मैं दूरदर्शन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मंच दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता संदीप सिंह द्वारा दूरदर्शन के सहयोग से निर्मित देशभक्तिपूर्ण टेलीविज़न ड्रामा 'फौजी 2.0' ने 100 सफल एपिसोड्स पूरे कर लिए है। यह 1988 की प्रतिष्ठित श्रृंखला फौजी का एक आधुनिक पुनर्कल्पना है।
इस उपलब्धि पर बोलते हुए, फौजी 2.0 के निर्माता संदीप सिंह ने कहा, जब हमने फौजी को पुनर्जीवित करने का फैसला किया, तो हमें पता था कि हमें बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, हम यह भी जानते थे कि भारत को अपने नायकों को फिर से सम्मानित करने की आवश्यकता है।
यह शो हमारे सशस्त्र बलों के लिए एक श्रद्धांजलि है और अदम्य भारतीय भावना को सलाम करता है। वहीं अभिनेत्री गौहर खान ने कहा, स्क्रीन पर वर्दी में एक महिला के रूप में, मैं उन लड़कियों को प्रेरित करना चाहती थी, जो देश की सेवा करने का सपना देखती हैं।
मैं संदीप और दूरदर्शन की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ऐसी सशक्त कहानी बताने के लिए यह मंच दिया। फौजी 2.0 न सिर्फ मूल शो की विरासत का सम्मान करता है, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों में नए दृष्टिकोण और नए गर्व को भी सामने लाता है।
टैग्स