होम / टेलिस्कोप / एंटरटेनमेंट चैनल्स पर भारी पड़ने लगा है ये फैसला, हो रहा है बड़ा नुकसान

एंटरटेनमेंट चैनल्स पर भारी पड़ने लगा है ये फैसला, हो रहा है बड़ा नुकसान

रेवेन्यू के साथ ही जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की व्युअरशिप भी घट गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘दूरदर्शन’ के डायरेक्ट टू होम (DTH) प्‍लेटफॉर्म ‘फ्रीडिश’ से चैनल हटाने का फैसला कई ब्रॉडकास्टर्स को फिलहाल भारी पड़ने लगा है। दरअसल, ‘फ्रीडिश’ से अपने चैनल्स हटाने के साथ ही इन बॉडकास्टर्स की 20 मिलियन से ज्यादा व्युअरशिप भी कम हो गई है। ऐसे में कई चैनल्स का एड रेवेन्यू काफी घट गया है।

बता दें कि चार प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ‘स्टार इंडिया’, ‘ZEEL’,‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ और ‘इंडिया कास्ट मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन’ ने इस साल फरवरी में इस प्लेटफॉर्म से अपने चैनल्स हटाने का निर्णय लिया था। ‘इंडिया कास्ट मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन’ ब्रॉडकास्टर्स 'टीवी18' और 'वायकॉम18' के चैनलों को डिस्ट्रीब्यूट करता है। इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का अनुमान है कि पहले जो चैनल्स फ्री टू एयर प्रसारित होते थे, वे फ्रीडिश की शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पहुंच के कारण उसका लाभ लेते हुए व्युअरशिप के आधार पर विज्ञापनदाताओं से दस सेकेंड के विज्ञापन के लिए 4000 और 5500 रुपए तक चार्ज करते थे। लेकिन अब यह विज्ञापन दरें काफी घटकर 3000 रुपए प्रति दस सेकेंड तक हो गई हैं, क्योंकि चैनल्स ‘कॉस्ट पर रेटिंग पॉइंट’ (CPRP)  देने में भी असफल हो रहे हैं।  

इस बारे में ‘DCMN India’ के डायरेक्टर (ऑफलाइन मीडिया) सुधीर कुमार का कहना है, ‘कई चैनल्स जो फ्रीडिश से पे चैनल्स बन गए हैं, उनका प्रति सप्ताह ‘ग्रॉस रेटिंग पाइंट’ (GRP) कम हो गया है। एक बार ‘ग्रॉस रेटिंग पाइंट’ कम होने पर वे उन रेट पर विज्ञापन नहीं मांग सकते हैं, जिन पर छह महीने पहले मांगते थे। फ्रीडिश से हटने के कारण जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) की व्युअरशिप भी 60 से 80 प्रतिशत तक घट गई है।’

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि प्राइवेट ब्रॉडकास्टर जो डीडी-फ्रीडिश को हर साल छह से आठ करोड़ रुपए का भुगतान कर रहे थे, वे हर साल 500 से 700 करोड़ रुपए की कमाई कर रहे थे। फ्रीडिश से हटने के बाद ऐसे कई चैनल्स का रेवेन्यू 200 करोड़ रुपए से भी कम हो गया है।  

‘ट्राई’ (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर लागू होने के बाद फ्रीडिश प्लेटफॉर्म से हिंदी के बड़े एंटरटेनमेंट चैनल्स हटाने पर हुए उन्हें हुए रेवेन्यू के नुकसान की बात करें तो ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) ने वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में समेकित (consolidated) रेवेन्यू 1693.50 मिलियन रुपए और पूरे 2018-19 के लिए 6869.2 मिलियन रुपए बताया था। वित्तीय वर्ष 2018 में जहां ऑपरेटिंग रेवेन्यू 5734.8 मिलियन रुपए था, वह वित्तीय वर्ष 2019 में 19.8 प्रतिशत बढ़कर 6869.20 मिलियन रुपए रहा।

हालांकि, वित्तीय वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 3.9 प्रतिशत की गिरावट आई और वित्तीय वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में 1762.2 मिलियन रुपए के मुकाबले यह 1693.5 मिलियन रुपए रह गया। इस बारे में ‘जी’ का कहना था कि रेवेन्यू में मुख्य रूप से गिरावट ट्राई के नए टैरिफ ऑर्डर को देखते हुए एडवर्टाइजर्स द्वारा विज्ञापन खर्च में कमी के कारण रही। सिर्फ ‘जी’ ही एक उदाहरण नहीं है, ऐसे कई चैनल्स हैं, जिनके रेवेन्यू में इस प्रक्रिया के दौरान कमी आई है।

इन फ्री टू एयर चैनल्स से अपने विज्ञापन हटाने के बाद माना जा रहा है कि एडवर्टाइजर्स ने निवेश के अन्य रास्ते तलाश लिए हैं। इस बारे में ‘इमामी’ (Emami) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (मीडिया) बासब सरकार का कहना है कि इमामी जैसे एडवर्टाइजर्स के लिए यह काफी फायदे का सौदा रहा, जिसका फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर था। इसका कारण बताते हुए बासब सरकार ने कहा, देश में चुनाव और अन्य बड़े मुद्दों के कारण हिंदी न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप काफी बढ़ गई थी, जिससे उनके एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में काफी इजाफा हुआ।’

हालांकि, यह स्थिति यूं ही बनी रहेगी अथवा इसमें बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि नुकसान जरूर हुआ है, लेकिन यह स्थिति यूं ही नहीं बनी रहेगी। इस बारे में ‘सब’ (SAB) ग्रुप के सीईओ मानव ढांडा का कहना है, ‘जिन चार बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने फ्रीडिश से अपने चैनल हटाने का फैसला लिया है, उनके पास और भी कई चैनल्स हैं। ऐसे में यदि उन्हें किसी एक चैनल से नुकसान होता है तो वे दूसरे चैनल्स से इस नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। यह नुकसान थोड़े समय के लिए ही है, आने वाले समय में यह ब्रॉडकास्टर्स और डीटीएच प्रोवाइडर्स दोनों के लिए फायदेमंद होगा।’

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स न्यू टैरिफ ऑर्डर विज्ञापन रेट पे चैनल्स Barc बार्क डीडी फ्रीडिश टेलिविजन चैनल्स रेवेन्यू में कमी
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

2 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

3 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

4 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

15 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

21 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago