होम / टेलिस्कोप / Trust Legal बनी CINTAA की लीगल कंसल्टेंट
Trust Legal बनी CINTAA की लीगल कंसल्टेंट
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्रस्ट लीगल एडवोकेट्स एंड कंसल्टेंट्स को चुना अपना कानूनी सलाहकार, 10 नवंबर को मुंबई में अपना ऑफिस शुरू करेगी फर्म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी और फिल्मी कलाकारों की संस्था ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (CINTAA) ने ट्रस्ट लीगल एडवोकेट्स एंड कंसल्टेंट्स को अपना लीगल कंसल्टेंट नियुक्त किया है। 24 सितंबर 2019 से ‘CINTAA’ के पॉलिसी और कानून संबंधी सभी मामलों की जिम्मेदारी ट्रस्ट लीगल निभाएगी।
इस बारे में ट्रस्ट लीगल के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर सुधीर मिश्रा का कहना है, ‘यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि हमें टीवी और हिंदी मूवी इंडस्ट्री के कलाकारों की इतनी बड़ी संस्था ने कानूनी सलाह के लिए चुना है। हम ‘CINTAA’ के साथ मिलकर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए बेहतर काम करेंगे। हम 10 नवंबर 2019 को अपने मुंबई ऑफिस का शुभारंभ करेंगे।’
बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को ‘CINTAA’ के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में सुधीर मिश्रा ने बताया था कि फिल्म और टेलिविजन इंडस्ट्री के कलाकारों के सामने आ रहे तमाम मुद्दों का ट्रस्ट लीगल द्वारा कैसे समाधान किया जा सकता है।
इस बारे में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ट्रस्ट लीगल सुधीर मिश्रा