होम / टेलिस्कोप / हिना खान पर कमेंट कर बुरे फंसे संपादक, विरोध बढ़ने पर करना पड़ा ये काम

हिना खान पर कमेंट कर बुरे फंसे संपादक, विरोध बढ़ने पर करना पड़ा ये काम

72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री बन गई हैं हिना खान

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

हिंदी की एक बेहद लोकप्रिय कहावत है कि ‘बदनाम अगर होंगे तो क्या नाम न होगा।’ वैसे ये कहावत नवाब मोहम्मद मुस्तफ़ा ख़ां शेफ़्ता की रचना का एक हिस्सा है। पूरी रचना गिने-चुने लोगों को मालूम होगी, इसलिए आगे बढ़ने से पहले इस पर एक नज़र डाल लेते हैं। नवाब कहते हैं, ‘हम तालिबे शोहरत हैं हमें नंग से क्या काम, बदनाम अगर होंगे तो क्या नाम न होगा।’

मौजूदा वक़्त में इसका केवल ‘बदनाम’ चल रहा है। इस कहावत का यहां जिक्र करने का कारण हैं छोटे पर्दे की अदाकारा हिना खान। फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिना के लुक को लेकर 'फिल्म फेयर' मैगजीन के एडिटर जितेश पिल्लई ने कमेंट कर दिया। जितेश पिल्लई की इसके पीछे मंशा जो भी रही हो, लेकिन इससे हिना का और भी ज्यादा ‘नाम’ हो गया। बॉलिवुड के कई कलाकार उनके समर्थन में आ गए। इसके अलावा सलमान खान ने भी अपने स्टाइल में एडिटर को निशाना बना डाला।

दरअसल, हिना 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर चलने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री बन गईं हैं। जायज है उनके लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है और इसलिए वह एक अलग अंदाज़ में कान्स के रेड कार्पेट पर नज़र आईं। सिल्वर रंग की ड्रेस में हिना ने कैटवॉक किया, जो शायद लोगों को कुछ अजीब लगी। वैसे, कान्स में शिरकत करने वालीं अधिकांश अभिनेत्रियों के परिधान हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। कभी-कभी तो देखकर यह समझना मुश्किल हो जाता है कि डिज़ाइनर ऐसा ही बनाना चाह रहा था कि गलती से ऐसा हो गया। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी अपने इस ‘फैशन’ से सबको चौंका चुकी हैं। इस बार हिना जब वहां पहुँचीं तो सबका चौंकना लाज़मी था। हालांकि, चौंकने के चक्कर में जितेश पिल्लई एक कमेंट कर बैठे और बात कहाँ से कहाँ चली गई। जितेश ने हिना के फोटो को शेयर करते हुए कमेंट किया, ‘क्या कान्स अचानक चांदीवली स्टूडियो बन गया है’?

दरअसल, चांदीवली स्टूडियो में फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग की जाती है। इस जगह पर खासतौर पर डेली सोप शूट किए जाते हैं। अब चूँकि हिना टीवी एक्ट्रेस हैं, इसलिए जितेश ने उनके कान्स अवतार को चांदीवली से जोड़ दिया। उस वक़्त उन्हें अहसास भी नहीं होगा कि अगले मोड़ पर बवाल उनका इंतजार कर रहा है। हिना के समर्थन में सलमान खान समेत कई बॉलिवुड स्टार आ गए। इसके बाद एडिटर ने माफ़ी मांगते हुए अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। इस पूरी घटना से हिना को थोड़ी ज्यादा पब्लिसिटी मिल गई, यानी उनका नाम हो गया। वैसे, कान्स के फैशन को लेकर इस तरह की घटनाएँ आगे न हों, इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि फैशन है ही इतना कमाल।

हिना खान की बात करें तो वो टीवी के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस रहीं हैं। इस शो से वो 7 सालों तक जुड़ी रहीं। ये शो हमेशा से ही टीआरपी पर नंबर वन पर रहा है। इसके अलावा वो बिग बॉस 11, खतरों के खिलाड़ी 5 और कसौटी जिंदगी-2 का हिस्सा भी बनी हैं।

जितेश पिल्लई द्वारा इस मामले में हिना खान से मांगी गई माफी को आप यहां देख सकते हैं-

 

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स हिना खान बॉलिवुड एक्ट्रेस कांन्स फिल्म फेस्टिवल
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

4 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago