होम / टेलिस्कोप / ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का ऐलान: 2 अक्टूबर 2026 को फिर लौटेंगे विजय सलगांवकर

‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का ऐलान: 2 अक्टूबर 2026 को फिर लौटेंगे विजय सलगांवकर

अजय देवगन की सुपरहिट फ्रैंचाइजी दृश्यम की तीसरी किस्त की आधिकारिक घोषणा हो गई है। मेकर्स ने अनाउंसमेंट वीडियो जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रैंचाइजी दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस की उत्सुकता एक बार फिर चरम पर पहुंच गई है।

मेकर्स की ओर से जारी किए गए अनाउंसमेंट वीडियो में अजय देवगन की दमदार आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और आखिरी अध्याय बाकी है। इस डायलॉग के साथ साफ संकेत मिलता है कि विजय सलगांवकर एक बार फिर अपनी चतुराई और दिमागी खेल से कानून को चुनौती देने के लिए लौट रहा है।

घोषणा के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं और इसमें पहले के सभी अहम किरदारों की वापसी होने वाली है। विजय सलगांवकर की भूमिका में अजय देवगन एक बार फिर पुलिस को चकमा देते नजर आएंगे।

साल 2015 में रिलीज हुई पहली ‘दृश्यम’ ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा सफलता हासिल की थी। सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया और फ्रैंचाइजी को और मजबूत बना दिया। अब ‘दृश्यम 3’ के ऐलान के साथ दर्शकों को एक बार फिर सस्पेंस, रोमांच और दिमागी चालों से भरी कहानी देखने की उम्मीद है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

11 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago