होम / टेलिस्कोप / ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे दिलजीत दोसांझ, इस दिन होगी रिलीज
‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे दिलजीत दोसांझ, इस दिन होगी रिलीज
यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट की तरह ही यह फिल्म भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
सनी देओल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल की तैयारी जोर शोर से चल रही है। फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद ख़ास है। सनी देओल के साथ साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
इस बीच अभिनेता दिलजीत दोसांझ को लेकर खबर है कि वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, दिलजीत 10 जून, 2025 से 'बॉर्डर 2' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं और अपने पहले शेड्यूल में वह सनी के साथ सीक्वेंस शूट करेंगे। जुलाई से शुरू होने वाले अपने दूसरे चरण में वरुण के साथ शूटिंग करेंगे और अगस्त, 2025 में वह अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर देंगे।
आपको बता दें, 'बॉर्डर 2' 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पहले पार्ट की तरह ही यह फिल्म भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
टैग्स