होम / टेलिस्कोप / शुरू होने जा रही कई टीवी शो की शूटिंग फिर रुकी, जानिए वजह

शुरू होने जा रही कई टीवी शो की शूटिंग फिर रुकी, जानिए वजह

मंगलवार को कई टीवी शोज की शूटिंग शुरू होने वाली थी। हालांकि, इससे पहले शूटिंग शुरू हो, उसे रद्द कर दिया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इस साल मार्च के मध्य से टीवी शोज की शूटिंग बंद है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए लागू किए लॉकडाउन की वजह से ऐसा किया गया। लेकिन हाल ही में खबर आई थी कि कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग दोबारा शुरू होने जा रही है। 

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से टीवी इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने शर्त के साथ शूटिंग शुरू करने की इजाजत दे दी थी। मंगलवार को कई टीवी शोज की शूटिंग शुरू होने वाली थी। हालांकि, इससे पहले शूटिंग शुरू हो, उसे रद्द कर दिया गया। इसके पीछे पुराने बकाये को कारण बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’,  'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की', ‘कुमकुम भाग्य’, ‘कुंडली भाग्य’, ‘तुझसे है राब्ता’ और ‘कुर्बान हुआ’ जैसे कई सीरियल्स अपनी शूटिंग शुरू करने वाले थे। हालांकि, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्स इंडिया सिने एम्प्लॉइस (FWICE) और सिने एंड टेलिविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने अपने सदस्यों को टीवी शोज की शूटिंग शुरू करने से रोक दिया है।  उन्होंने सेट पर सुरक्षा उपायों और भुगतान को लेकर आम सहमति नहीं बन पाने की वजह से ऐसा किया है। दोनों ही संस्थानों ने इस मुद्दे पर एक साझा बयान जारी किया है।

इस बारे में सोमवार को FWICE और CINTAA ने एक ऑनलाइन बैठक की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। इसे लेकर सोमवार देर रात एसोसिएशन की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई, जिसमें कहा गया कि प्रड्यूसर्स एसोसिएशन को अब भी सभी कलाकारों और तकनीशियनों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित होने का इंतजार है।

CINTAA और FWICE ने एक संयुक्त बयान में कहा, 'बेहदी ही अफसोस के साथ यह कहना पड़ रहा है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने सभी प्रड्यूसर्स को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कलाकारों, कर्मचारियों और तकनीशियनों को कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से पहले की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए कहा था। लेकिन प्रड्यूसर्स ने अब भी हमारे सदस्यों की बकाया राशि नहीं चुकाई है। हमारे सदस्यों की पूरी बकाया राशि का भुगतान शूटिंग शुरू होने से पहले हो जाना चाहिए।'

बयान में कहा गया है कि एक बार सदस्यों का बकाया बकाया चुका दिया जाए, तो वे शूटिंग फिर से शुरू कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने कुछ नियम बताए हैं, जिसे प्रड्यूसर्स को मानना होगा। जैसे- शूट की शिफ्ट आठ घंटे बनाए रखना। दैनिक वेतन भोगी अभिनेताओं, श्रमिकों और तकनीशियनों को भुगतान दिन के अंत में करना होगा। संविदा कर्मचारियों को 30 दिनों में भुगतान करना होगा। कन्वेन्स को दिन के अंत में निपटाना होगा। अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश देना होगा। सरकार के निर्देशों के अनुसार कड़े स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके अलावा भी कई बातों का शामिल किया गया है।


टैग्स टीवी सीरियल्स शूटिंग टीवी शोज
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

17 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago