होम / टेलिस्कोप / ‘बिग बॉस 19’ ट्रेलर: सलमान खान ने समझा दिया शो का कांसेप्ट

‘बिग बॉस 19’ ट्रेलर: सलमान खान ने समझा दिया शो का कांसेप्ट

इस बयान से शो की दिशा का संकेत मिल जाता है। इस बार कंटेस्टेंट्स को न केवल टास्क और विवादों का सामना करना होगा, बल्कि उन्हें अपने हर निर्णय की जिम्मेदारी भी खुद उठानी पड़ेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

रिएलिटी टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो ‘बिग बॉस’ अब नए रूप में दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। इस बार ‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट (concept) सिर्फ एंटरटेनमेंट (entertainment) नहीं, बल्कि लोकतंत्र और भागीदारी का संदेश लेकर आ रहा है। हाल ही में जारी ट्रेलर ने शो के इस नए तेवर की झलक दे दी है, जिसमें साफ दिख रहा है कि इस बार घर के सभी फैसले घरवाले खुद मिलकर लेंगे।

यानी अब शो में दिखेगा डेमोक्रेसी (democracy) का ड्रामा, न कि सिर्फ ड्रामा। ट्रेलर की शुरुआत में सलमान खान दमदार अंदाज़ में कहते हैं, ऐसा पहली बार हुआ है 18-19 सालों में। इस बार बिग बॉस के घर में ड्रामा क्रेजी नहीं, डेमोक्रेसी होने वाला है। मतलब हर छोटा-बड़ा फैसला घरवालों के हाथ में होगा।

घरवालों, जो करना है करो (Do whatever you want), लेकिन अंजाम और आवाम के लिए भी तैयार रहना क्योंकि बिग बॉस में इस बार घरवालों की सरकार। इस बयान से शो की दिशा का संकेत मिल जाता है। इस बार कंटेस्टेंट्स (contestants) को न केवल टास्क (tasks) और विवादों का सामना करना होगा, बल्कि उन्हें अपने हर निर्णय की जिम्मेदारी भी खुद उठानी पड़ेगी। यानी इंडिविजुअल गेम (individual game) की जगह अब सामूहिक नेतृत्व और सहमति की परीक्षा होगी।

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत 24 अगस्त से हो रही है। दर्शक इसे रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर और रात 10 बजे कलर्स टीवी (Colors TV) पर देख सकते हैं।अब देखना यह है कि जब हर कंटेस्टेंट को सत्ता और निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा, तो ‘बिग बॉस’ के घर में तानाशाही कम होगी या राजनीति और ज़्यादा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

8 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago