होम / टेलिस्कोप / ‘Bigg Boss 19’ फेम मालती चाहर ने मीडिया से की अपील- मेरे माता-पिता को मुद्दा न बनाएं
‘Bigg Boss 19’ फेम मालती चाहर ने मीडिया से की अपील- मेरे माता-पिता को मुद्दा न बनाएं
बिगबॉस (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मालती चाहर ने मीडिया व सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि उनके माता-पिता को किसी भी चर्चा या इंटरव्यू में न लाया जाए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
बिगबॉस (Bigg Boss 19) की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मालती चाहर ने मीडिया व सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि उनके माता-पिता को किसी भी चर्चा या इंटरव्यू में न लाया जाए। हाल ही में उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिससे उनकी फैमिली लाइफ पर कई सवाल उठाए गए। मालती ने साफ किया कि लोग उनके करियर और उनके सफर पर ध्यान दें, परिवार के मामलों को दोबारा सामने न लाएं।
उन्होंने X (पहले Twitter) पर लिखा कि उनके शब्दों को अक्सर सनसनीखेज हेडलाइन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं समझ नहीं पा रही कि मेरे माता-पिता को हर पॉडकास्ट और इंटरव्यू में क्यों खींचा जा रहा है। जब मैं ईमानदारी और सम्मान के साथ जवाब देती हूं, तो उसे ध्यान खींचने वाली हेडलाइन में बदल दिया जाता है। कृपया केवल मुझे ही देखें। मेरे माता-पिता पहले ही अपने संघर्ष झेल चुके हैं… कृपया उन्हें और दर्द न दें।”
I don’t understand why my parents are being dragged into every podcast and interview. And when I answer honestly and respectfully, my words get molded into attention seeking headlines.
— Malti Chahar?? (@ChaharMalti) December 28, 2025
Why? Please stick to me only.
They have already had their own set of struggles..please don’t…
मालती के भाई और भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने भी उनका समर्थन किया और ट्वीट पर जवाब में लिखा, “बिलकुल सही।”
मालती ने आगे बताया कि उनके माता-पिता के बीच लंबे समय से अनबन रही है और पिछले 13 साल से वे अलग रह रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन की बातें भी साझा कीं, जैसे कि उन्हें 11वीं तक छोटे बाल रखने पड़ते थे और घर में उनकी स्वतंत्रता बहुत सीमित थी।
‘Bigg Boss 19’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई मालती चाहर अपने सीधा और आत्मविश्वासी अंदाज के लिए जल्दी ही चर्चा में आ गई थीं। उनकी टकराव भरी बातचीत, खासकर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के साथ, सीजन के चर्चित पलों में शामिल रही।
मालती अब भी अपने करियर को आगे बढ़ा रही हैं और अभिनेत्री, मॉडल और डायरेक्टर के रूप में काम कर रही हैं।
टैग्स