होम / टेलिस्कोप / DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूचना प्रसारण मंत्री को लिखा पत्र, की ये मांग

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सूचना प्रसारण मंत्री को लिखा पत्र, की ये मांग

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने फिल्म निर्माता साजिद खान को 'बिग बॉस' में शामिल किए जाने को लेकर मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता साजिद खान को रियलिटी शो ‘बिग बॉस‘ (Bigg Boss) से बाहर करने की मांग की है।

फिल्म निर्माता साजिद खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस-16’ (Bigg Boss-16) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में एंट्री करने के बाद से ही साजिद खान को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। इसी के साथ साजिद खान को बिग बॉस 16 का हिस्सा होना चाहिए था या नहीं, इस लेकर भी एक बड़ी बहस छिड़ी हुई है। दरअलस ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2018 में साजिद पर ‘मीटू’ आंदोलन के तहत कई अभिनेत्रियों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।  

इस बीच दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में 'बिग बॉस' के मेकर्स पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें शो से हटाने की मांग की है। स्वाति मालीवाल ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को इस बाबत एक पत्र भी लिखा है।

DCW की अध्यक्ष ने ठाकुर को लिखे पत्र में कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि साजिद खान ‘बिग बॉस’ के नए संस्करण में प्रतिभागी के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘उनके खिलाफ की गई शिकायतों से लगता है कि खान लंबे समय से यौन हमलावर रहे हैं। स्पष्ट है कि साजिद खान जैसे यौन उत्पीड़न करने वाले को प्राइम टाइम के कार्यक्रम में शामिल करना अनुचित है, जिसे वयस्क और बच्चे देखते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह उन्हें उनकी गलतियों पर पर्दा डालने का मौका देने और भारतीय दर्शकों के सामने उन्हें दोबारा पेश करने की कोशिश है।’

मालीवाल ने कहा कि जनता ने साजिद खान को शामिल करने का विरोध किया था, लेकिन कार्यक्रम के निर्माताओं ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगाता है कि यह विवाद खड़ा कर टीआरपी रेटिंग और दर्शकों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

DCW की अध्यक्ष ने कहा, ‘साजिद खान के खिलाफ आरोप बहुत गंभीर प्रकृति के हैं और यथाशीघ्र उनकी जांच होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में यौन हमले के ऐसे आरोपी को राष्ट्रीय चैनल और ओटीटी पर प्रोत्साहन नहीं दिया जाना चाहिए।’ 

मालीवाल ने कहा कि साजिद खान को कार्यक्रम में शामिल करना रेखांकित करता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कार्य करने वाले पुरुष अपने गलत कार्यों की सजा भुगते बिना बच निकलते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह उन महिलाओं के प्रति भी अपमान है, जिन्होंने खान के अनुचित यौन व्यवहार के खिलाफ बोलने की हिम्मत की। वे बॉलीवुड के उभरते सितारे हैं और उन्होंने अपने करियर को दांव पर लगाकर उत्पीड़न की शिकायत की।’

मालीवाल ने ठाकुर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करें कि साजिद को कार्यक्रम से निकाला जाए।

बता दें कि साल 2018 में साजिद पर ‘मीटू’ आंदोलन के तहत कई अभिनेत्रियों से लेकर महिला पत्रकारों तक ने साजिद पर यौन शोषण और गंदी हरकतें करने के आरोप लगाए थे। इसी को लेकर काफी हंगामा हो रहा है। जानकर हैरानी होगी कि साजिद खान पर एक दो नहीं बल्कि 10 महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट, बदसलूकी करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें मंदाना करीमी से लेकर शर्लिंन चोपड़ा तक कई एक्ट्रेस शामिल हैं।

इसी मद्देनजर मालीवाल ने सोमवार को ट्वीट भी किया, ‘साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने ‘मीटू’ आंदोलन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी शिकायतें साजिद की घिनौनी मानसिकता को दिखाती है। अब ऐसे आदमी को ‘बिग बॉस’ में जगह दी गयी है जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर को पत्र लिखा है कि साजिद खान को इस कार्यक्रम से हटवाएं।

 


टैग्स मी टू साजिद खान बिग बॉस दिल्ली महिला आयोग अनुराग ठाकुर बिग बॉस 16 स्वाति मालीवाल
सम्बंधित खबरें

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

15 hours ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 day ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

2 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

4 days ago

रहमान के समर्थन में उतरीं अनुराधा पौडवाल: बोलीं– वह संत जैसे इंसान

एआर रहमान के सांप्रदायिकता वाले बयान पर विवाद के बीच गायिका अनुराधा पौडवाल ने रहमान को संत जैसा इंसान बताया और कहा कि मीडिया अक्सर विवादित जवाब निकलवाने की कोशिश करता है।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

13 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

3 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

13 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

14 hours ago