होम / टेलिस्कोप / सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना के शो पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना के शो पर लगाई रोक
कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त टिप्पणी की। हालांकि, अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना को तगड़ा झटका दिया है। यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ का कोई और एपसोड दिखाने पर रोक लगा दी गई है। जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले पर सुनवाई की।
कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त टिप्पणी की। हालांकि, अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में माता-पिता और यौन संबंधों पर टिप्पणी की थी।
पॉडकास्टर के बयान से विवाद खड़ा हो गया और देश के विभिन्न हिस्सों में उनके व अन्य के खिलाफ कई एफआईआर हुई। इलाहाबादिया और रैना के अलावा असम में दर्ज मामले में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा के नाम भी हैं।
टैग्स