'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये कमा सकती है फिल्म

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल निभाया है। कार्तिक के अलावा फिल्म में मंजुलिका यानी विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे सितारे भी हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Saturday, 23 November, 2024
Last Modified:
Saturday, 23 November, 2024
kartikaaryan


कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन दस्तक दी थी। माना जा रहा था कि कार्तिक आर्यन की फिल्म को कुछ नुकसान हो सकता है लेकिन उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने पहले 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ली और अब 250 करोड़ रूपये कमाने से बस कुछ ही कदम दूर है।

कार्तिक के अलावा फिल्म में मंजुलिका यानी विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव जैसे सितारे भी मौजूद हैं। वहीं, फिल्म में इस बार माधुरी दीक्षित ने भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।  'भूल भुलैया 3' ने ओपनिंग डे पर 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अब इसे रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं।

'भूल भुलैया 3' ने 22वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 240 करोड़ रूपये हो गया है। कार्तिक की इस फिल्म ने कमाई के मामले में सिंघम अगेन को बहुत पीछे छोड़ दिया है जबकि सिंघम अगेन एक मल्टीस्टार फिल्म है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पिता का सपना पूरा करने की कहानी बताते हुए भावुक हुईं रुपाली

फिक्की फ्रेम्स 2026 में रुपाली गांगुली ने पिता और फिल्ममेकर अनिल गांगुली के आर्थिक संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि ‘अनुपमा’ की सफलता से मुंबई में घर खरीदने का सपना पूरा हुआ।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 30 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 30 September, 2026
rupali

अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों और दिवंगत पिता व फिल्ममेकर अनिल गांगुली (Anil Ganguly) के मुंबई में अपना घर बनाने के लंबे समय से चले आ रहे सपने को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने आज मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2026 (FICCI Frames 2026) में परिवार के मुश्किल दौर के बारे में बात की।

रुपाली ने बताया कि फिल्म निर्माण के करियर के दौरान उनके पिता को कई मुश्किल आर्थिक फैसले लेने पड़े थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में कॉरपोरेट फिल्म निर्माण व्यवस्था से बाहर काम करने वाले फिल्मकारों को अपनी फिल्मों के लिए पैसे जुटाने के लिए कभी-कभी अपना घर तक बेचना पड़ता था। उनका परिवार भी ऐसे ही मुश्किल दौर से गुजरा और आखिरकार उनकी संपत्ति चली गई।

रुपाली ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे पिता फिल्ममेकर थे। उस समय जो लोग कॉरपोरेट फिल्म निर्माण से जुड़े नहीं थे, वे घर बेचकर फिल्में बनाते थे। एक समय ऐसा आया जब हमने अपना सब कुछ खो दिया। मेरे पिता का एक ही सपना था कि मुंबई में अपना घर बनाएं।”

अभिनेत्री ने फिल्मकार की बेटी के रूप में बड़े होने और इससे जुड़ी धारणाओं पर भी बात की। उन्होंने माना कि उन्हें ‘नेपो किड’ (Nepo Kid) कहा जाता था, लेकिन वह अपने लिए भी कुछ बनाना चाहती थीं और साथ ही अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती थीं।

रुपाली ने कहा, “मैं एक सामान्य नेपो किड थी, एक बड़े फिल्ममेकर की बेटी। लेकिन मेरे पिता का यही एक सपना था, जिसे मैं पूरा करना चाहती थी। ‘अनुपमा’ (Anupamaa) हुआ और मैंने अपना पहला घर खरीदा।” रुपाली गांगुली के अनुसार, ‘अनुपमा’ की सफलता ने उन्हें अपने पिता के उस सपने को पूरा करने का मौका दिया, जिसे उन्होंने लंबे समय तक संजोकर रखा था।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ के पार

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी रफ्तार जारी रखी है। 52वें दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ पहुंचा।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 29 September, 2026
Last Modified:
Tuesday, 29 September, 2026
hanumanansh

नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लंबी दौड़ जारी रखी है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी और पहले दो हफ्तों में इसका इंडिया नेट कलेक्शन (India Net Collection) करीब 1.48 करोड़ रुपये ही रहा। हालांकि, तीसरे हफ्ते से वर्ड ऑफ माउथ (Word of Mouth) के चलते फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली।

इसके बाद चौथे, पांचवें और छठे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 52वें दिन फिल्म ने भारत में 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

4,387 शोज के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस (India Gross) 362.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट (Overseas Market) से 38.50 करोड़ रुपये की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस (Worldwide Gross) कलेक्शन 401.20 करोड़ रुपये हो गया है।

खास बात यह है कि 52वें दिन फिल्म की कमाई पिछले दिन के मुकाबले 38.5 फीसदी ज्यादा रही। बॉक्स ऑफिस पर इतने लंबे समय तक कमाई जारी रहना फिल्म की लगातार पकड़ को दिखाता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी : गणेश चतुर्थी के दिन हुआ बेटे का जन्म

जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 29 September, 2026
Last Modified:
Tuesday, 29 September, 2026
jubin

जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ दिन बेटे को जन्म दिया। सिंगर ने बॉम्बे टाइम्स (Bombay Times) से बातचीत में इस खुशखबरी की पुष्टि की है।

जुबिन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अब घर लौट चुके हैं। बेटे के जन्म के बाद नौटियाल परिवार में जश्न का माहौल है। परिवार के लोग नन्हे मेहमान के साथ समय बिता रहे हैं, वहीं फैंस भी सिंगर को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

बेटे के नाम को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जुबिन ने बताया कि उन्होंने फिलहाल बच्चे का नाम तय नहीं किया है और वह उसके साथ खूबसूरत पलों को जीने पर ध्यान दे रहे हैं। फैंस ने भी सिंगर से बेटे की झलक दिखाने की अपील की है।

जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) को काफी प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने अपनी शादी की खबर भी सार्वजनिक नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है। इसी साल अप्रैल के मध्य में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे उनकी शादी की तस्वीर बताया गया था।

जुबिन नौटियाल बॉलीवुड (Bollywood) के लोकप्रिय सिंगर्स में शामिल हैं। उन्होंने रातां लंबियां, तुझे कितना चाहने लगे हम, काबिल हूं, लो सफर और जिंदगी कुछ तो बता जैसे कई हिट गाने गाए हैं। उनकी आवाज को म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है।

जुबिन का दिसंबर में यूके टूर (UK Tour) भी होना है। ऐसे में उन्हें बेटे से दूर रहना पड़ेगा। इसको लेकर वह अभी से भावुक हैं। जुबिन ने कहा कि टूर के दौरान बच्चे से दूर रहना मुश्किल होगा, इसलिए फिलहाल वह बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। उन्होंने इस एहसास को शानदार बताया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग बॉन्डिंग पर खोले राज, शादी को लेकर कही ये बात

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने लव गिल से बातचीत के दौरान निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती, बॉन्डिंग और शादी को लेकर होने वाली बातचीत का जिक्र किया।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 29 September, 2026
Last Modified:
Tuesday, 29 September, 2026
biggboss20news

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का नाम शामिल है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता है। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री (Chemistry) को देखते हुए उनके रिश्ते को लेकर भी कई बार चर्चाएं सामने आती रही हैं। हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती बताते आए हैं।

अब बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी बॉन्डिंग और शादी को लेकर बातचीत की। कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही दोनों की दोस्ती है।

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव नजर आए थे। अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए आम्रपाली ने कहा कि दोनों के बीच रिश्ता इतना सहज है कि कई बार बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे की बात समझ लेते हैं।

अभिनेत्री ने बताया कि वह सिर्फ निरहुआ को देखकर भी अपनी बात समझा सकती हैं और वह तुरंत हंसने लगते हैं। उनके मुताबिक, ऐसी दोस्ती बिल्कुल सहज और बिना किसी बनावट के होती है।

आम्रपाली दुबे ने यह भी कहा कि लोग अक्सर दोनों को डेट करने वाला समझते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि निरहुआ उन्हें लगातार किसी से शादी करने के लिए समझाते रहते हैं। आम्रपाली के मुताबिक, निरहुआ को लगता है कि शादी करना आसान फैसला है, जबकि महिलाओं के लिए शादी के बाद कई चीजों को पीछे छोड़ने का सवाल भी जुड़ा होता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

कमजोर रिव्यू के बावजूद ‘द वन’ की दमदार शुरुआत : पहले दिन हुई 8 करोड़ की कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन ने पहले दिन भारत में करीब 8 करोड़ रुपये कमाए और कमजोर समीक्षाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत दर्ज की।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
vvvan

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म द वन (The One) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन कई हालिया फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। इनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हैवान (Haivaan) और सनी देओल (Sunny Deol) की बंटवारा 1947 (Bantwara 1947) भी शामिल हैं।

एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले से ही चर्चा थी। हालांकि दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी शुरुआत बेहतर रही।

सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, द वन ने भारत में पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अपनी ओपनिंग के साथ फिल्म ने वाइब (Vibe) की 2.25 करोड़ रुपये, दायरा (Daayra) की 1.16 करोड़ रुपये, हैवान की 3 करोड़ रुपये और बंटवारा 1947 की 5.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा फिल्म ने हालिया रिलीज कुल 33 फिल्मों को भी पछाड़ दिया।

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। वहीं सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), अनूप सोनी (Anup Soni) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं।

द वन की कहानी ऋषि के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। ऋषि अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए पत्नी ममता के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक गांव लौटता है। ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) और अरुणाभ कुमार (Arunabh Kumar) ने किया है, जबकि एकता कपूर (Ektaa Kapoor) इसकी निर्माता हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिग बॉस 20 : सलमान खान का दिखा गुस्सा, रीति तिवारी को जमकर लगाई फटकार

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी और उनकी टीम पर भड़कते नजर आए। उन्होंने डिस के दौरान गाली देने पर जमकर फटकार लगाई।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 26 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 26 September, 2026
biggboss20news

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) इस वक्त काफी चर्चा में है। घर का माहौल लगातार गरमाया हुआ है और अब दर्शकों को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) का इंतजार है। इस दौरान सलमान पूरे हफ्ते हुए विवादों और कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर बात करते हैं।

इस हफ्ते के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान रीति तिवारी (Reeti Tiwari) और उनकी टीम पर जमकर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में सलमान रीति के डिस (Diss) को लेकर सवाल उठाते हैं और इसे अब तक का सबसे बेकार डिस बताते हैं।

दरअसल, हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) में यंग और काजी की टीम के बीच मुकाबला हुआ था। दोनों टीमों को एक-दूसरे के कंटेस्टेंट्स का डिस करना था, यानी उनकी आलोचना करनी थी। इसी दौरान रीति तिवारी ने गाली का इस्तेमाल किया। प्रोमो में सलमान इस बात को लेकर रीति की टीम को भी घेरते नजर आए, क्योंकि टीम के सदस्य उन्हें रोकने के बजाय बढ़ावा देते दिखे।

सलमान ने कहा कि किसी को यह महसूस नहीं हुआ कि बात डिसरिस्पेक्ट (Disrespect) की सीमा पार कर गई है। उन्होंने कहा कि टीम के लोग रीति को चढ़ा रहे थे और वह भी उसी तरह आगे बढ़ रही थीं।

इसके बाद सलमान ने आसिफ खान (Asif Khan) से भी सवाल किया। उन्होंने गुस्से में पूछा कि उनकी अक्ल कहां गई। सलमान ने आसिफ से यह भी पूछा कि अगर यही डिस उनकी बहन के खिलाफ होता और कोई दूसरा ऐसा करता, तो क्या वह उसे करने देते?

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिग बॉस 20 : कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने आसिफ खान पर उठाए सवाल

बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में आसिफ खान को लेकर घरवालों के बीच बहस हुई। गुल्लू से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जबकि माही विज ने भी उनकी बातों पर असहमति जताई।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 25 September, 2026
Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
biggboss20

‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के लेटेस्ट एपिसोड (Latest Episode) में कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) हुआ। इस दौरान घरवालों ने बताया कि वे आसिफ खान (Asif Khan) को घर का नया कैप्टेन क्यों नहीं बनाना चाहते। टास्क के दौरान आसिफ की मर्दानगी को लेकर भी चर्चा हुई और गुल्लू (Gullu) से उनकी तीखी बहस देखने को मिली।

गुल्लू ने आसिफ पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे लगता है कि आप सामने जितने अच्छे बनते हैं, पीठ-पीछे आपका बर्ताव उतना ही बदल जाता है।” इस पर आसिफ ने अपनी दाढ़ी को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा, “आपने कहा कि तीनों (स्काउट, यंग डीएसए और आसिफ खान) ने दाढ़ी एक जैसी बना ली। हम क्या राजस्थान से आते हैं? हमारे यहां मर्दों की पहचान ही दाढ़ी है और मूंछ मुंडवाने वालों को हम मर्द नहीं मानते, इसलिए दाढ़ी ऐसी है।”

वहीं, माही विज (Mahhi Vij) ने भी आसिफ की बात पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह आसिफ को कैप्टेन नहीं बनाना चाहती हैं। इसकी वजह बताते हुए माही ने कहा, “इन्होंने कहा कि असली मर्द ऐसे होते हैं। असली मर्द बिल्कुल भी ऐसे नहीं होते हैं।”

माही ने आगे कहा कि उन्हें पहले हफ्ते लगा था कि आसिफ में कुछ बात है, लेकिन अब उन्हें उनमें कोई बात नजर नहीं आती। उन्होंने कहा, “असली मर्द परिवार को जोड़कर रखता है। मर्द ऐसा नहीं करते। रियल मर्द रियल मर्द होते हैं। सबको बांधकर रखते हैं।” माही ने यह भी कहा कि किसी एक इंसान को अचानक साइडलाइन नहीं किया जाता कि अब सभी लोग मिलकर उससे बात नहीं करेंगे। कैप्टेंसी टास्क के दौरान इसी मुद्दे को लेकर घर में बहस देखने को मिली।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

लालबागचा राजा दर्शन के बाद गोविंदा ने अफेयर की खबरों को किया खारिज

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान कोमल रानी स्वर्णकार संग दिखे गोविंदा ने अफेयर की खबरों को खारिज किया। अभिनेता ने इसे परिवार से दूर करने की सोची-समझी योजना बताया।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 25 September, 2026
Last Modified:
Friday, 25 September, 2026
govinda

लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान अपनी फिल्म ‘रूपा’ की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ दिखने के बाद गोविंदा (Govinda) ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के अकेले दर्शन करने के कुछ घंटे बाद कोमल के साथ नजर आए गोविंदा ने डेटिंग (Dating) के दावों को खारिज किया है।

गोविंदा ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने के लिए रची गई ‘सोची-समझी योजना’ बताया। एएनआई (ANI) से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसमें किसी की गलती नहीं है और ऐसी चीजें आगे भी हो सकती हैं। अभिनेता के मुताबिक, उन्हें परिवार से दूर करने और समाज में उनकी छवि खराब करने की योजना का यह एक हिस्सा था।

कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने की वजह बताते हुए गोविंदा ने कहा कि यह किसी के लिए कोई मुद्दा नहीं है, भले ही कोई अफेयर (Affair) क्यों न हो। उन्होंने कहा कि वह काम कर रहे हैं और कोमल के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल (Professional) है। वह अपनी फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गए थे।

गोविंदा ने कहा कि इससे पहले भी वह करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ मंदिरों में गए थे और वह उनके लिए शुभ साबित हुई थीं। उन्होंने रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ मंदिर जाने का भी जिक्र किया। अभिनेता ने कहा कि लंबे समय बाद वह फिर से काम शुरू कर रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने प्रार्थना की।

गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा दर्शन के बाद सुनीता आहूजा को एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी (Paparazzi) से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं।”

गोविंदा और कोमल के साथ नजर आने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हुई थी। सुनीता पहले अभिनेता पर निशाना साधते हुए कह चुकी हैं कि वह बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं। इसके जवाब में गोविंदा ने कहा है कि बॉलीवुड का एक गिरोह सुनीता को भड़काकर उनकी छवि खराब कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करना आम बात है और सुनीता को उन्हें बदनाम न करने की चेतावनी दी है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रानी स्वर्णकार संग गणपति दर्शन को पहुंचे गोविंदा : वीडियो वायरल

गोविंदा अपनी आगामी फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा पहुंचे। गणपति दर्शन और अंतिम आरती में हिस्सा लिया, इसी बीच अभिनेता की निजी जिंदगी फिर चर्चा में है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 23 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 23 September, 2026
govinda

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, फिल्म से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ चल रहा विवाद सुर्खियों में है।

इसी बीच गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी फिल्म की लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दरबार में गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और रानी ने एक साथ दर्शन किए। उनकी यह सार्वजनिक मौजूदगी ऐसे समय में हुई है, जब अभिनेता की निजी जिंदगी को लेकर कई चर्चाएं चल रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

गोविंदा और रानी स्वर्णकार की यह मुलाकात सुनीता आहूजा के लगाए आरोपों की पृष्ठभूमि में हुई है। सुनीता ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि गोविंदा और रानी के बीच प्रेम संबंध हैं। उन्होंने 62 वर्षीय अभिनेता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए। सुनीता ने रानी के पहनावे को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

इन बयानों पर गोविंदा ने वीडियो संदेश के जरिए नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि सुनीता के पीछे जो लोग या ‘गिरोह’ काम कर रहा है, उनके बारे में सब जानते हैं। अभिनेता ने अपनी पत्नी को ऐसी बयानबाजी से बचने की नसीहत देते हुए कहा था कि भविष्य में उन्हें उनकी जरूरत पड़ सकती है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'Shemaroo Filmi Gaane' ने यूट्यूब पर पार किया 75 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

शेमारू फिल्मी गाने ने यूट्यूब पर 75 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे कर ग्लोबल टॉप 10 म्यूजिक चैनलों में जगह बनाई है। चैनल पर 10,000 से ज्यादा लोकप्रिय गाने मौजूद हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 22 September, 2026
Last Modified:
Tuesday, 22 September, 2026
shemaroo

शेमारू फिल्मी गाने (Shemaroo Filmi Gaane) ने यूट्यूब (YouTube) पर 75 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) का यह प्रमुख चैनल ग्लोबल टॉप 10 म्यूजिक चैनलों (Global Top 10 Music Channels) में शामिल हो गया है।

यह उपलब्धि डिजिटल दौर में हिंदी फिल्म संगीत की लोकप्रियता को भी दिखाती है। अलग-अलग दशकों के गाने आज भी नई पीढ़ी के साथ पुराने श्रोताओं तक पहुंच रहे हैं। पुराने पसंदीदा गाने नई प्लेलिस्ट में जगह बना रहे हैं, वहीं युवा दर्शक भी क्लासिक गानों को पहली बार खोज रहे हैं।

75 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पूरा होने के मौके पर शेमारू फिल्मी गाने ने एक ब्रांड फिल्म (Brand Film) जारी की है। इसका विचार “सफर अलग, किस्से अलग… गाने आज भी वही” रखा गया है। फिल्म में ऑटो यात्री, कैब में सफर करती कामकाजी महिला, नाई की दुकान में मौजूद ग्राहक, घर पर पढ़ाई कर रहा छात्र, साथ समय बिता रहा कपल और रिटायरमेंट सेलिब्रेशन जैसे अलग-अलग किरदार दिखाए गए हैं।

इन सभी कहानियों को “चला जाता हूं, किसी धुन में” गाना जोड़ता है। वीडियो के अंत में 75 मिलियन सब्सक्राइबर का खुलासा किया गया है। शेमारू एंटरटेनमेंट के सीओओ-डिजिटल बिजनेस (COO – Digital Business) सौरभ श्रीवास्तव (Saurabh Srivastava) ने कहा कि यह उपलब्धि हिंदी फिल्म संगीत के साथ दर्शकों के लंबे जुड़ाव को दिखाती है। उन्होंने कहा कि कई दशक पुराने गाने युवा श्रोताओं के लिए नई खोज हो सकते हैं, जबकि पुरानी पीढ़ी के लिए वे यादों से जुड़े हैं।

इस उपलब्धि के साथ चैनल ने ‘सेलिब्रेटिंग 75 म्यूजिक लेजेंड्स’ (Celebrating 75 Music Legends) नाम से 15 एपिसोड की नई यूट्यूब आईपी (YouTube IP) भी शुरू की है। इसमें हिंदी फिल्म संगीत को आकार देने वाले 75 गायकों, संगीतकारों और गीतकारों को सम्मानित किया जाएगा। हर एपिसोड में पांच दिग्गजों की कहानियां, ट्रिविया और यादगार गानों के जरिए चर्चा होगी।

शेमारू फिल्मी गाने के पास 1950 के दशक के गोल्डन एरा (Golden Era) से लेकर समकालीन हिंदी सिनेमा तक के 10,000 से ज्यादा लोकप्रिय गानों का कैटलॉग है। चैनल पर हर महीने करीब 300 मिलियन व्यूज आते हैं। शेमारू एंटरटेनमेंट के पूरे यूट्यूब नेटवर्क में 100 से ज्यादा चैनल हैं, जो बॉलीवुड, क्षेत्रीय, भक्ति, बच्चों के मनोरंजन और अन्य जॉनर से जुड़े कंटेंट पेश करते हैं। इस नेटवर्क को हर महीने कुल 3 बिलियन व्यूज मिलते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए