होम / टेलिस्कोप / जानें, कैसा रहा आपके पसंदीदा चैनल का प्रदर्शन, किस शो ने मारी बाजी
जानें, कैसा रहा आपके पसंदीदा चैनल का प्रदर्शन, किस शो ने मारी बाजी
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टस ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने गुरुवार को 28वें हफ्ते (11 जुलाई-17जुलाई) के डाटा जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने गुरुवार को 28वें हफ्ते (11 जुलाई-17जुलाई) के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, 28वें हफ्ते में हिंदी के टॉप10 हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (Hindi GEC) की लिस्ट (शहरी+ग्रामीण मार्केट) में 1036085 (000s) इप्रेशंस के साथ ‘स्टार उत्सव’ की बादशाहत बरकरार बनी हुई है। इसके बाद 889801 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ दूसरे नंबर पर है, जबकि ‘दंगल’ ने 878787 (000s) इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। ‘जी अनमोल’ और ‘सोनी पल’ 750961 (000s) इंप्रेशंस और 679457 (000s) इंप्रेशंस के साथ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर बने हुए हैं।
टॉप5 कार्यक्रमों की बात करें तो 28वें हफ्ते में इस लिस्ट में ‘दंगल’ का ‘रामायण’ 10344 (000s) इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर रहा है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में ‘डीडी नेशनल’ का ‘श्रीकृष्णा’ रहा। इसने 9404 (000s) इंप्रेशंस दर्ज किए। ‘दंगल’ का ‘महिमा शनिदेव की’ 9381 (000s) इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर जबकि ‘जीटीवी’ का ‘कुंडली भाग्य’ 9050 (000s) इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर और ‘जीटीवी’ का ही ‘कुमकुम भाग्य’ 8191 (000s) इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है।
शहरी मार्केट में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की बात करें तो 28वें हफ्ते में फ्रेश कंटेंट के दम पर टॉप10 चैनल्स की लिस्ट में ‘स्टार प्लस’ नंबर वन रहा है। इसके इंप्रेशंस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछली बार 544050 (000s) के मुकाबले इस हफ्ते चैनल ने 623370 (000s) दर्ज किए हैं। ‘सोनी सब’ की व्युअरशिप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और 28वें हफ्ते में इसने 458758 (000s) इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर अपनी पोजीशन को बरकरार रखा है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘स्टार उत्सव’ है, जिसने 382322 (000s) इंप्रेशंस दर्ज किए हैं, वहीं 318013 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘कलर्स’ चौथे नंबर पर और 284144 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘जीटीवी’ पांचवे नंबर पर है।
शहरी क्षेत्र में टॉप5 कार्यक्रमों की लिस्ट में ‘जीटीवी’ के ‘कुंडली भाग्य’ और ‘कुमकुम भाग्य’ ने पहले दो स्थानों पर अपना नाम दर्ज कराया है। इन्हें क्रमश: 5509 (000s) इंप्रेशंस और 4942 (000s) इंप्रेशंस मिले हैं। ‘कलर्स’ का ‘बैरिस्टर बाबू’ 4700 (000s) इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ‘स्टार प्लस’ का ‘महाभारत’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर और ‘कलर्स’ का ‘शक्ति-अस्तित्व के अहसास की’ पांचवे नंबर पर रहा है। इन्हें क्रमश: 4684(000s) और 4665 (000s) हासिल हुए हैं।
28वें हफ्ते में ग्रामीण क्षेत्रों में टॉप10 चैनल्स की लिस्ट में ‘स्टार उत्सव’ की बादशाहत कायम रही। 28वें हफ्ते में इसने 653764 (000s) इंप्रेशंस हासिल किए और पहले नंबर पर बना रहा, जबकि 641192 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल टीवी’ दूसरे नंबर पर और 545691 (000s) इंप्रेशंस के साथ ‘जी अनमोल’ तीसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में ‘कलर्स रिश्ते’ चौथे नंबर पर जबकि ‘सोनी पल’ पांचवे नंबर पर रहे। इन्हें क्रमश: 463796 (000s) और 444233 (000s) इंप्रेशंस हासिल हुए।
ग्रामीण क्षेत्रों में टॉप5 कार्यक्रमों में ‘दंगल’ टीवी का जलवा रहा। इस लिस्ट में शुरू के चार स्थानों पर इसी चैनल के कार्यक्रम रहे। इनमें ‘रामायण’, ‘महिमा शनिदेव की’, ‘ज्योति’ और ‘रक्त संबंध’ शामिल हैं। इन्हें क्रमश: 8170 (000s), 7239 (000s), 5319 (000s) और 4892(000s) इंप्रेशंस हासिल हुए। वहीं 4888(000s)इंप्रेशंस के साथ ‘डीडी नेशनल’ के ‘श्रीकृष्ण’ ने इस लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
टैग्स बार्क इंडिया स्टार प्लस हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स बार्क रेटिंग स्टार उत्सव