होम / टेलिस्कोप / जानें, टॉप-10 की लिस्ट में इस हफ्ते किस टीवी चैनल ने मारी बाजी

जानें, टॉप-10 की लिस्ट में इस हफ्ते किस टीवी चैनल ने मारी बाजी

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 23वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 23वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।  इन डाटा के अनुसार, विभिन्न मार्केट्स में टॉप-10 चैनल्स की लिस्ट में इस बार भी 'सन टीवी' (Sun TV) का जलवा बरकरार रहा है। इस चैनल ने 3009.25 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) के साथ इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है। 2949.14 (000s) AMA के साथ 'स्टार प्लस' (Star plus) इस लिस्ट में दूसरे और 2557.07 (000s) AMA के साथ 'स्टार उत्सव' (Star Utsav) तीसरे नंबर पर रहा है।    

वहीं, ‘सोनी सब’ (Sony Sab), ‘स्टार मां’ (Star Maa) और ‘कलर्स रिश्ते’ (Colors Rishtey) 2423.0, 2357.63 और 1714.68 (000s) AMA के साथ क्रमश: चौथे, पांचवे और छठे नंबर पर रहे। इसके साथ ही ‘कलर्स‘ (Colors), ‘जी तेलुगु‘ (Zee Telugu), ‘सोनी पल‘ (Sony Pal) और ‘धिनचक‘ (Dhinchaak) चैनल 1590.6, 1590.58, 1506.75 और  1471.92 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)

हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो इस साल 23वें हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) ने पहले नंबर पर अपनी जगह बनाई। इस चैनल ने 2861.7 (000s) AMA दर्ज किए। इस लिस्ट में 2543.26 (000s) AMA के साथ ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) दूसरे नंबर पर और 2353.74 (000s) AMA के साथ ‘सोनी सब’ (Sony Sab)  तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, ‘रिश्ते’ (Rishtey) और ‘कलर्स’ (Colors) ने 1705.67 (000s) AMA और 1567.76 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

दक्षिण मार्केट (South)

दक्षिण के मार्केट को देखें तो 23वें हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) ने 3002.88 (000s) AMA के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2301.04 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) 1554.06 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1353.58 (000s) AMA के साथ ’स्टार विजय’ (STAR Vijay) चौथे और 1300.63 (000s) AMA के साथ ’ईटीवी तेलुगु’ (ETV Telugu) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई। 


टैग्स बार्क इंडिया बार्क टीवी शो सन टीवी स्टार प्लस स्टार उत्सव कलर्स रिश्ते सोनी एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

13 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

40 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago