होम / टेलिस्कोप / जानिए, कौन सा चैनल रहा टॉप पर, किस TV शो को लोगों ने किया सबसे ज्यादा पसंद
जानिए, कौन सा चैनल रहा टॉप पर, किस TV शो को लोगों ने किया सबसे ज्यादा पसंद
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टस ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 20वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टस ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 20वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, 20वें हफ्ते में भी ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) और ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) ने अपना दबदबा बनाए रखा है। ‘स्टार उत्सव’ ने जहां समूचे मार्केट (शहरी+ग्रामीण) और ग्रामीण मार्केट में, वहीं ‘स्टार प्लस’ ने शहरी मार्केट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। शहरी मार्केट में टॉप-5 कार्यक्रमों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले चार स्थानों पर ‘स्टार प्लस‘ के शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Key Pyaar Me), ‘इमली‘ (Imli), ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) और ‘साथ निभाना साथिया2‘ (Saath Nibhaana Saathiya 2) शामिल रहे हैं। इसी तरह ओवरऑल मार्केट की बात करें तो ‘स्टार प्लस‘ के शोज ने इस लिस्ट में अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि ग्रामीण मार्केट में ’स्टार उत्सव’ के दो शो इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं।
हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (शहरी+ग्रामीण)
हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (शहरी+ग्रामीण) की बात करें तो 20वें हफ्ते में टॉप-10 चैनल्स की लिस्ट में इस बार भी ‘स्टार उत्सव‘ टॉप पर रहा है। ‘स्टार उत्सव‘ ने 3030.21 (000s)AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) के साथ शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है, जबकि 2556.53 (000s)AMA के साथ ‘स्टार प्लस‘ दूसरे नंबर पर और 2189.17 (000s)AMA के साथ ‘सोनी सब‘ तीसरे नंबर पर रहा है। 1554.06 (000s) AMA और 1435.66 (000s)AMA के साथ ‘सोनी पल‘ और ‘कलर्स रिश्ते‘ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं।
वहीं, इस हफ्ते के टॉप-5 कार्यक्रमों की बात करें तो ‘स्टार उत्सव‘ का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘14982 (000s) AMA के साथ पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद ‘स्टार प्लस‘ का ‘गुम हैं किसी के प्यार में‘12766 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर रहा है। ‘स्टार प्लस‘ का ‘इमली‘ और ‘अनुपमा‘ 12552 और 11452 (000s) AMA के साथ क्रमश:तीसरे और चौथे नंबर पर रहे हैं, जबकि चैनल का एक और शो ‘साथ निभाना साथिया2‘ 9667 (000s) AMA के साथ पांचवे नंबर पर रहा है।
हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (ग्रामीण)
ग्रामीण मार्केट में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) की बात करें तो 2146.61 (000s) AMA के साथ यहां भी ‘स्टार उत्सव‘ का जलवा रहा है और टॉप-5 की लिस्ट में पिछले हफ्ते की तरह यह पहले नंबर पर रहा है, जबकि 1052.62 (000s)AMA के साथ ‘जी अनमोल‘ दूसरे नंबर पर और 1021.54 (000s) AMA के साथ ‘कलर्स रिश्ते‘ तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं, 995.73 (000s)AMA और 812.3 (000s) AMA के साथ ‘सोनी पल‘ और ‘स्टार प्लस‘ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं।
ग्रामीण मार्केट में टॉप-5 टीवी कार्यक्रमों की लिस्ट में ‘स्टार उत्सव‘ का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ 10815 (000s)AMA के साथ पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद इस लिस्ट में ‘जी अनमोल‘ का ‘तुझसे है राब्ता‘ और ‘कुंडली भाग्य‘ 5346 (000s)AMA और 4892 (000s)AMA के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, ‘स्टार उत्सव‘ का ‘साथ निभाना साथिया‘ और ‘स्टार प्लस‘ का ‘इमली‘ 4520 (000s)AMA और 4510 (000s)AMA के साथ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं।
हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (शहरी)
शहरी मार्केट में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की बात करें तो टॉप-5 की लिस्ट में ‘स्टार प्लस’ ने 1744.23 (000s)AMA के साथ पहले नंबर पर अपनी पोजीशन बनाए रखी है। इसके बाद इस लिस्ट में 1480.44 (000s) AMA के साथ ‘सोनी सब’ दूसरे नंबर पर और 932.34 (000s) AMA के साथ ‘कलर्स’ तीसरे नंबर पर रहा है। ‘स्टार उत्सव’ और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ को इस लिस्ट में 883.6 (000s) AMA और 823.51 (000s) AMA के साथ क्रमश: चौथा और पांचवा स्थान हासिल हुआ है।
शहरी क्षेत्र में टॉप-5 टीवी कार्यक्रमों की लिस्ट में इस हफ्ते ‘स्टार प्लस‘ का ‘गुम हैं किसी के प्यार में‘ 8390 (000s)AMA के साथ पहले नंबर पर रहा है। चैनल के अन्य दो शो ‘अनुपमा‘ और ‘इमली‘ को इस लिस्ट में 8371 (000s) AMA और 8043 (000s) AMA के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। चैनल के एक अन्य शो ‘साथ निभाना साथिया2‘ को 6402 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जबकि ‘सोनी सब‘ के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ को 6165 (000s)AMA के साथ पांचवे नंबर पर जगह मिली है।
टैग्स बार्क इंडिया बार्क टीवी शो स्टार प्लस स्टार उत्सव सोनी एंटरटेनमेंट