होम / टेलिस्कोप / जानिए, इस हफ्ते कैसा रहा आपके पसंदीदा टीवी चैनल का प्रदर्शन, किस शो ने मारी बाजी

जानिए, इस हफ्ते कैसा रहा आपके पसंदीदा टीवी चैनल का प्रदर्शन, किस शो ने मारी बाजी

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टस ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 19वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्टस ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 19वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, 19वें हफ्ते में भी डिज्नी-स्टार नेटवर्क के चैनल ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) और ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) ने अपना दबदबा बनाए रखा है। ‘स्टार उत्सव’ ने जहां ग्रामीण मार्केट में वहीं ‘स्टार प्लस’ ने शहरी मार्केट में अपनी बादशाहत कायम रखी है। ओवरऑल और शहरी मार्केट में टॉप-5 कार्यक्रमों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘स्टार प्लस‘ के लोकप्रिय शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Key Pyaar Me) और ग्रामीण मार्केट में ’स्टार उत्सव’ के शो ’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है।

हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (शहरी+ग्रामीण)

हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (शहरी+ग्रामीण) की बात करें तो टॉप-10 चैनल्स की लिस्ट में ‘स्टार उत्सव‘ ने 2908.9 (000s)AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) के साथ शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है, जबकि 2489.01(000s)AMA के साथ ‘स्टार प्लस‘ दूसरे नंबर पर और 2217.87(000s)AMA के साथ ‘सोनी सब‘ तीसरे नंबर पर रहा है। 1827.57 (000s) AMA और 1576.69 (000s)AMA के साथ ‘सोनी पल‘ और ‘कलर्स रिश्ते‘ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं। वहीं, इस हफ्ते टॉप-5 कार्यक्रमों की बात करें तो ‘स्टार प्लस‘ का शो ‘गुम हैं किसी के प्यार में‘ 12948 (000s) AMA के साथ पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद ‘स्टार उत्सव‘ का ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ 12793 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर रहा है। ‘स्टार प्लस‘ का ‘इमली‘ और ‘अनुपमा‘ 12480  और 11444 (000s) AMA के साथ क्रमश:तीसरे और चौथे नंबर पर रहे हैं, जबकि चैनल का एक और शो ‘साथ निभाना साथिया 2‘ 9500 (000s) AMA के साथ पांचवे नंबर पर रहा है।

हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (ग्रामीण)

ग्रामीण मार्केट में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की बात करें तो 2061.88 (000s) AMA के साथ यहां भी ‘स्टार उत्सव‘ का जलवा रहा है और यह टॉप-5 की लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है, जबकि 1230.71 (000s)AMA के साथ ‘सोनी पल‘ दूसरे नंबर पर और 1198.01 (000s) AMA के साथ ‘जी अनमोल‘ तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं, 1142.49 (000s)AMA और 854.08 (000s) AMA के साथ ‘कलर्स रिश्ते‘ और ‘दंगल‘ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं।

ग्रामीण मार्केट में टॉप-5 टीवी कार्यक्रमों की लिस्ट में ‘स्टार उत्सव‘ का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलता है‘ 9071 (000s)AMA के साथ पहले नंबर पर रहा है। इसके बाद इस लिस्ट में ‘जी अनमोल‘ का ‘कुंडली भाग्य‘ और ‘तुझसे है राब्ता‘ 6003 (000s)AMA और 5666 (000s)AMA के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, ‘स्टार प्लस‘ का ‘इमली‘ और ‘स्टार उत्सव‘ का ‘साथ निभाना साथिया‘ 4581 (000s)AMA और 4562 (000s)AMA के साथ क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर रहे हैं।

हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (शहरी)

शहरी मार्केट में हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स की बात करें तो टॉप-5 की लिस्ट में ‘स्टार प्लस’ ने 1663.53(000s)AMA के साथ पहले नंबर पर अपनी पोजीशन बनाए रखी है। इसके बाद इस लिस्ट में 1515.51(000s) AMA के साथ ‘सोनी सब’ दूसरे नंबर पर और 947.17(000s) AMA के साथ ‘कलर्स’ तीसरे नंबर पर रहा है। ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ और ‘स्टार उत्सव’ को इस लिस्ट में 897.93 (000s) AMA और 847.02 (000s) AMA के साथ क्रमश: चौथा और पांचवा स्थान हासिल हुआ है।

शहरी क्षेत्र में टॉप-5 टीवी कार्यक्रमों की लिस्ट में इस हफ्ते ‘स्टार प्लस‘ का ‘गुम हैं किसी के प्यार में‘ 8412 (000s)AMA के साथ पहले नंबर पर रहा है। चैनल के अन्य दो शो ‘अनुपमा‘ और ‘इमली‘ को इस लिस्ट में 8166 (000s) AMA और 7899 (000s) AMA के साथ क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। ‘सोनी सब‘ के ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ को इस लिस्ट में 6763(000s)AMA के साथ चौथे नंबर पर जबकि ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन‘ के शो ‘इंडियन आइडल‘ को 6429 (000s)AMA  के साथ पांचवे नंबर पर जगह मिली है।


टैग्स बार्क इंडिया बार्क टीवी शो स्टार प्लस स्टार उत्सव सोनी एंटरटेनमेंट टीवी
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago