होम / टेलिस्कोप / BARC: इस बार टीवी की दुनिया में इन शो का पलड़ा रहा भारी

BARC: इस बार टीवी की दुनिया में इन शो का पलड़ा रहा भारी

टॉप टेन की लिस्ट में पिछले हफ्ते के मुकाबले ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने 18वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं। 18वें हफ्ते में टॉप टेन की लिस्ट में शामिल रहे टेलिविजन शो की बात करें तो पिछले हफ्ते के मुकाबले इस लिस्ट में ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ है। श्रीति झा और शब्बीर अहलूवालिया के मुख्य किरदार वाला ‘जीटीवी’ (Zee TV) का शो ‘कुमकुम भाग्य’ पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी इस लिस्ट में पहले नंबर पर बना हुआ है।

टॉप-10 शो की लिस्ट में पिछले हफ्ते पांचवें नंबर पर रहा ‘कलर्स’ (Colors) चैनल पर आने वाला शो ‘नागिन-3’ 18वें हफ्ते में एक स्थान ऊपर खिसककर दूसरे नंबर पर आ गया है। इस शो में पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति मुख्य भूमिका में हैं। इस शो का फिनाले भी नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इसकी व्युअरशिप में और इजाफा होगा।

श्रद्धा आर्य और धीरज धूपर की मुख्य भूमिका वाला ‘जी टीवी’ (ZEE TV) का शो ‘कुंडली भाग्य’ पिछले हफ्ते जहां दूसरे नंबर पर था, वह इस हफ्ते एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।पिछले हफ्ते टॉप-5 की लिस्ट से बाहर हुए ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) के लोकप्रिय शो ‘कसौटी जिंदगी की’ ने इस बार फिर इस लिस्ट में वापसी की है और यह चौथे नंबर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही यह इस हफ्ते ‘स्टार प्लस’ के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो के रूप में सामने आया है।

‘स्टार प्लस’ (Star Plus) के शो  ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ का प्रदर्शन इस हफ्ते भी काफी बेहतर रहा है। इस शो में मोहित मलिक और आकृति शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और टॉप टेन शो की लिस्ट में इस हफ्ते यह पांचवें नंबर पर है। पिछले हफ्ते तीन नंबर की पोजीशन पर रहा ‘स्टार प्लस’ (Star Plus) का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, 18वें हफ्ते में तीन स्थान नीचे खिसककर छठे नंबर पर आ गया है। इस शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान मुख्य भूमिका में हैं।

‘सोनी टीवी’ (Sony TV) का शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ पिछले हफ्ते इस लिस्ट में नौवें नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते इस शो की रैंकिंग में सुधार हुआ है और यह दो स्थान ऊपर खिसककर सातवें नंबर पर आ गया है। इस हफ्ते ‘जीटीवी’ (Zee TV) का ‘तुझसे है राब्ता’ शो इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रहा है। इस शो में राम शेख और शहबान अजिम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इस हफ्ते टॉप-10 शो की लिस्ट में ‘सोनी टीवी’ (Sony TV) के शो ‘डांसर चैप्टर 3’ ने नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। लंबे समय से चले आ रहे ‘सब टीवी’ (SAB TV) के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने लंबे समय बाद इस लिस्ट में वापसी की है। इस हफ्ते यह इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है।


टैग्स बार्क इंडिया व्युअरशिप टीवी शो
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

10 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago