होम / टेलिस्कोप / इस हफ्ते किस TV चैनल की कैसी रही व्युअरशिप, जानें यहां

इस हफ्ते किस TV चैनल की कैसी रही व्युअरशिप, जानें यहां

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 36वें हफ्ते (04 सितंबर से 10 सितंबर) के डाटा जारी कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 36वें हफ्ते (04 सितंबर से 10 सितंबर) के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, 36वें हफ्ते में ‘स्टार मां’ (Star Maa) सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल रहा है। इस चैनल ने इस हफ्ते (36वें हफ्ते में) 2838.83 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) दर्ज किए हैं और यह टॉप पर रहा है। वहीं, 2817.67 (000s) AMA के साथ इस हफ्ते ‘स्टार प्लस‘ (Star Plus) दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि 2789.9 (000s) AMA के साथ ‘सन टीवी‘ (2789.9) ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा इस लिस्ट में 2087.95 (000s) AMA के साथ ‘कलर्स‘ (Colors) चौथे नंबर पर और 2029.79 (000s) AMA के साथ ‘स्टार विजय (Star Vijay) पांचवें नंबर पर रहा है। 1967.52(000s) AMA, 1935.98(000s) AMA, 1552.78(000s) AMA, और 1508.14(000s) AMA के साथ ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav), ‘सोनी सब’ (Sony Sab), ‘जी तेलुगु’ (Zee Telugu) और ‘सोनी पल’ (Sony Pal) क्रमश: छठे, सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर रहे हैं। जबकि 1500.17(000s) AMA के साथ ‘जी कन्नड़’ (Zee Kannada) दसवें नंबर पर रहा है।

हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)

हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो 36वें हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में 2725.46 (000s) AMA के साथ 'स्टार प्लस' (Star Plus) टॉप पर बना रहा है। 2053.44 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में ‘कलर्स‘ (Colors) दूसरे नंबर पर और 1962.19 (000s) AMA के साथ तीसरे नंबर पर ‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) रहा है। ‘सोनी सब‘ (Sony SAB) और ‘सोनी पल‘ (Sony Pal) ने 1894.86 (000s) AMA और 1496.95   (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।

दक्षिण मार्केट (South Market)

दक्षिण के मार्केट को देखें तो 36वें हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) ने 2784.92 (000s) के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2766.77 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’स्टार विजय’ (Star Vijay) 2024.21 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1517.16 (000s) AMA के साथ ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) ने चौथे और 1481.07 (000s) AMA के साथ ’जी कन्नड़’ (Zee Kannada) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई।


टैग्स बार्क इंडिया स्टार बार्क टीवी शो टीवी रेटिंग सोनी सब सन टीवी स्टार प्लस स्टार उत्सव एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट चैनल रैंकिंग्स बार्क डाटा चैनल व्युअरशिप
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

3 hours ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 day ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

2 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

5 days ago


बड़ी खबरें

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू रणनीति, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की रणनीति में बड़ा बदलाव किया है।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

1 hour ago

क्या बच्चों के लिए बदलेगा सोशल मीडिया का नियम? IT मंत्री ने दिए ये संकेत

देश में बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर अब सरकार खुलकर चिंता जता रही है। मोबाइल और इंटरनेट आज हर घर तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके साथ कई खतरे भी सामने आए हैं।

39 minutes ago

सुंदर पिचई का ऐलान, 2 करोड़ कर्मचारियों को गूगल देगी AI की ट्रेनिंग

सुंदर पिचई AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए हैं और इसी दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

8 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago