होम / टेलिस्कोप / कैसा रहा आपके पसंदीदा TV चैनल का प्रदर्शन, जानिए यहां
कैसा रहा आपके पसंदीदा TV चैनल का प्रदर्शन, जानिए यहां
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 29वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने इस साल 29वें हफ्ते के डाटा जारी कर दिए हैं। इन डाटा के अनुसार, चार से पांच हफ्तों के बाद ‘सन टीवी’ (Sun TV) फिर लीडरशिप पोजीशन पर आ गया है। इस हफ्ते इसने 2834.24 (000s) AMA (एवरेज मिनट ऑडियंस) दर्ज किए हैं। वहीं, 2760.35(000s) AMA के साथ इस हफ्ते 'स्टार प्लस' (Star Plus) दूसरे स्थान पर आ गया है। जबकि 2693.99 (000s) AMA के साथ ‘स्टार मां (Star Maa) ने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
इस लिस्ट में 2206.82 (000s) AMA, 1987.17 (000s) AMA और 1985.01 (000s) AMA के साथ ‘सोनी सब‘ (Sony SAB) ‘कलर्स‘ (Colors) और ‘स्टार उत्सव‘ (Star Utsav) क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर रहे हैं। ‘स्टार विजय‘ (Star Vijay), ‘जी तेलुगु‘ (Zee Telugu), ‘सोनी पल‘ (Sony Pal) और ‘कलर्स रिश्ते‘ (Colors Rishtey) इस लिस्ट में 1892.43 (000s) AMA, 1795.85 (000s) AMA, 1632.48 (000s) AMA और 1552.7 (000s) AMA के साथ क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर रहे हैं।
हिंदीभाषी मार्केट (Hindi Speaking Market)
हिंदीभाषी मार्केट की बात करें तो 29वें हफ्ते में टॉप-5 चैनल्स की लिस्ट में 2673.85 (000s) AMA के साथ 'स्टार प्लस' (Star Plus) टॉप पर बना रहा है। 2155.91 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में ‘सोनी सब‘ (Sony SAB) दूसरे नंबर पर और 1975.84 (000s) AMA के साथ तीसरे नंबर पर ‘स्टार उत्सव (Star Utsav) रहा है। ‘कलर्स‘ (Colors) और ‘सोनी पल‘ (Sony Pal) ने 1953.56 (000s) AMA और 1545.02 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई है।
दक्षिण मार्केट (South Market)
दक्षिण के मार्केट को देखें तो 29वें हफ्ते में टॉप पांच चैनल्स की लिस्ट में ’सन टीवी’ (Sun TV) ने 2825.76 (000s) के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ’स्टार मां’ (STAR Maa) 2623.6 (000s) AMA के साथ दूसरे नंबर पर और ’स्टार विजय’ (Star Vijay) 1884.25 (000s) AMA के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, 1759.49 (000s) AMA के साथ ’जी तेलुगु’ (Zee Telugu) चौथे और 1520.58 (000s) AMA के साथ ’जी कन्नड़’ (Zee Kannada) ने इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर अपनी जगह बनाई।
टैग्स बार्क इंडिया स्टार बार्क टीवी शो सोनी सब सन टीवी स्टार प्लस स्टार उत्सव एंटरटेनमेंट हिंदी भाषी मार्केट चैनल रैंकिंग्स बार्क डाटा