होम / टेलिस्कोप / कोरोना संकट के बीच एकता कपूर ने कुछ यूं दिखाई दरियादिली

कोरोना संकट के बीच एकता कपूर ने कुछ यूं दिखाई दरियादिली

‘बालाजी टेलिफिल्म्स की जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव हेड एकता कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के बीच टेलिविजन की दुनिया की मशूहर हस्ती और ‘बालाजी टेलिफिल्‍म्‍स (Balaji Telefilms) की जाइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर व क्रिएटिव हेड एकता कपूर ने दरियादिली दिखाई है। इसके तरह एकता कपूर ने निर्णय लिया है कि वह बालाजी टेलिफिल्म्स में अपनी एक साल की सैलरी (करीब ढाई करोड़ रुपए) नहीं लेंगी। एकता कपूर ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि कोविड-19 महामारी के कारण चल रहे लॉकडाउन से उनके सहकर्मी आर्थिक रूप से प्रभावित न हों। एकता कपूर ने यह जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है।

इस पोस्ट में एकता कपूर ने लिखा है, ‘कोरोना संकट का प्रभाव काफी बड़ा और अभूतपूर्व है। ऐसे नाजुक दौर में हम सब को कुछ ऐसा करने की जरूरत है, जो हमारे आसपास मौजूद और देश के लोगों की कठिनाइयों को कुछ कम कर सके। मेरी पहली जिम्मेदारी ‘बालाजी’ में काम करने वाले दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और विभिन्न फ्रीलॉन्सर की देखभाल करना है, जो लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद होने और आगे भी काम की अनिश्चितता की वजह से परेशान हैं।’

एकता कपूर के अनुसार,‘मैंने बालाजी टेलिफिल्म्स में अपनी एक साल की सैलरी (करीब 2.5 करोड़ रुपए) न लेने का फैसला किया है, ताकि हमारे संस्थान से जुड़े लोगों को संकट की इस घड़ी में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।’

एकता कपूर द्वारा लिखी गई पोस्ट को आप यहां पढ़ सकते हैं-

 

 

 


टैग्स एकता कपूर बालाजी टेलिफिल्म्स लॉकडाउन कोविड-19 कोरोनावायरस
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

4 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

20 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

21 hours ago