होम / टेलिस्कोप / बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानें मामला
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानें मामला
लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।
लुधियाना की न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने वारंट जारी किया है। वारंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम में ओशिवारा पुलिस स्टेशन को भेजा गया है, जिसमें उन्हें अभिनेता को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है।
धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में गवाही के लिए बुलाया गया था। हालांकि कई समन के बावजूद अभिनेता गवाही देने के लिए नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी।
टैग्स