होम / टेलिस्कोप / एक्शन, इमोशन और ड्रामा: अनिल शर्मा तैयार कर रहे हैं ‘अर्जुन नागा’

एक्शन, इमोशन और ड्रामा: अनिल शर्मा तैयार कर रहे हैं ‘अर्जुन नागा’

‘गदर’ और ‘गदर 2’ के बाद निर्देशक अनिल शर्मा अपनी नई फिल्म ‘अर्जुन नागा’ की तैयारी में हैं। इस एक्शन-ड्रामा में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका निभाएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

सनी देओल के साथ ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी ऐतिहासिक हिट देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा एक बार फिर नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। साल 2024 में रिलीज हुई उनकी पिछली फिल्म ‘वनवास’ के बाद अब अनिल शर्मा 2026 में अपनी अगली निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अनिल शर्मा की इस नई फिल्म का नाम ‘अर्जुन नागा’ तय किया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका निर्देशक के बेटे उत्कर्ष शर्मा निभाएंगे। यह पिता-पुत्र की साथ में पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘गदर’, ‘गदर 2’, ‘जीनियस’ और ‘वनवास’ में साथ काम कर चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, ‘अर्जुन नागा’ को अनिल शर्मा की पहचान माने जाने वाले मसाला सिनेमा की शैली में तैयार किया जाएगा। फिल्म में एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और दमदार ड्रामा का संतुलन देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म का संगीत भी कहानी की आत्मा होगा और इसके गीत लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में रहने वाले होंगे।

उत्कर्ष शर्मा को इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग और सशक्त अवतार में पेश किया जाएगा। कहानी में कई नकारात्मक किरदार होंगे, जिनसे उत्कर्ष का किरदार टकराता नजर आएगा। फिलहाल फिल्म के अन्य कलाकारों की कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है कि अनिल शर्मा जल्द ही ‘अर्जुन नागा’ का आधिकारिक ऐलान करेंगे। ‘गदर 2’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद इस फिल्म से भी इंडस्ट्री और दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

1 day ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

2 days ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

3 days ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

3 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

6 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago