होम / टेलिस्कोप / अहमदाबाद विमान हादसा: सलमान खान ने अपना इवेंट कैंसिल किया
अहमदाबाद विमान हादसा: सलमान खान ने अपना इवेंट कैंसिल किया
यह हादसा काफी गंभीर है और देशभर के लोग इससे दुखी हैं। सलमान खान को 12 जून को दोपहर में मुंबई के एक होटल में एक मीडिया कार्यक्रम में शामिल होना था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
गुजरात के अहमदाबाद में हुए एक भयानक विमान हादसे ने पूरे देश ही नहीं विदेश के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। तेज रफ्तार से टेकऑफ करते वक्त विमान सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग में जा घुसा और 265 लोगों की जानें चली गईं।
इस हादसे के बाद अभिनेता सलमान खान ने विमान दुर्घटना के बाद मुंबई में होने वाला अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा, ऐसे वक्त में जश्न मनाना ठीक नहीं, क्योंकि यह हादसा काफी गंभीर है और देशभर के लोग इससे दुखी हैं।
सलमान खान को 12 जून को दोपहर में मुंबई के एक होटल में एक मीडिया कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन जैसे ही अहमदाबाद में एयरपोर्ट के निकट हुए भीषण विमान हादसे की खबर आई तो सलमान खान की टीम ने यह इवेंट रद्द करने का फैसला लिया। दरअसल, सलमान खान इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग (आईएसआरएल ) के नए ब्रांड एम्बेसडर बने हैं। इसी के चलते मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी।
टैग्स