होम / टेलिस्कोप / ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को शैलेश लोढ़ा ने कहा अलविदा!
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को शैलेश लोढ़ा ने कहा अलविदा!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी उन्हें मनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘सोनी सब’ (Sony Sab) पर प्रसारित होने वाले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक में तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा के बारे में खबर मिली है कि उन्होंने इस शो को छोड़ दिया है। हालांकि, उन्होंने यह निर्णय क्यों लिया, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। इसके अलावा शैलेश लोढ़ा की ओर से भी इस बात की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी उन्हें मनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। जाने-माने कवि, लेखक, अभिनेता और ‘तारक मेहता’ के नाम से घर-घर में मशहूर शैलेश लोढ़ा के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं और इस शो के किरदार ‘जेठालाल’ के साथ उनकी दोस्ती को लोग काफी पसंद करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोढ़ा ने पहले ही इस शो की शूटिंग बंद कर दी है और शो में लौटने का उनका कोई इरादा नहीं है।
गौरतलब है कि यह शो टेलीविजन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। साल 2008 से शुरू हुआ ये शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो को लोग बहुत पसंद करते हैं। जितना मशहूर यह टीवी सीरियल है, उससे भी कहीं ज्यादा मशहूर इसके किरदार हैं।
टैग्स शो टीवी शो सोनी सब तारक मेहता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शैलेश लोढ़ा टेलिविजन सेक्टर टीवी सीरियल