होम / टेलिस्कोप / 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आमिर खान ने किया इस बात का ऐलान, प्रशंसक हुए खुश
'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आमिर खान ने किया इस बात का ऐलान, प्रशंसक हुए खुश
आमिर खान जब 'दी ग्रेट इंडियन कपिल शो' में हिस्सा लेने पहुंचे तो उन्होंने सबके सामने ऐलान किया कि वह सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं। लगभग 30 साल से भी अधिक का समय इन तीनों को फिल्म इंडस्ट्री में हो चुका है लेकिन इसके बावजूद इन तीनों सुपरस्टार ने कभी भी एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है।
करोड़ों की संख्या में जो इनके चाहने वाले हैं वह यही चाहते हैं कि यह तीनों सुपरस्टार किस फिल्म में एक साथ काम करें। अब हाल ही में आमिर खान ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आमिर खान जब दी ग्रेट इंडियन कपिल शो में हिस्सा लेने पहुंचे तो उन्होंने सबके सामने ऐलान किया कि वह सलमान खान और शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं।
हाल ही में वह इन दोनों सुपरस्टार से मिले भी हैं और उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान को अपने दिल की बात भी कहीं। हालांकि इसके आगे आमिर खान ने यह भी कहा कि हम तीनों की कोशिश यह है कि हमें कोई अच्छी कहानी मिले और कोई अच्छा निर्देशक हमारी फिल्म को निर्देशित करें।
आपको बता दें कि सलमान खान और शाहरुख खान ने 'कुछ कुछ होता है', 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया वहीं सलमान खान और आमिर खान 'अंदाज अपना अपना' में एक साथ दिखे थे। अगर शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान किसी एक फिल्म में नजर आते हैं तो पहली बार ऐसा होगा जब बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार किसी एक फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।
टैग्स सलमान खान शाहरुख खान आमिर खान