होम / टेलिस्कोप / राष्ट्रपति भवन पहुंचे आमिर खान : द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
राष्ट्रपति भवन पहुंचे आमिर खान : द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
इसी बीच आमिर खान ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेता संग राष्ट्रपति की मीटिंग की तस्वीर शेयर हुई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
हिंदी अभिनेता आमिर खान की हालिया रिलीज़ फिल्म 'सितारें ज़मीन पर' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड सौ करोड़ वहीं घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। इसी बीच आमिर खान ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अभिनेता संग राष्ट्रपति की मीटिंग की तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट में लिखा है कि प्रसिद्ध डायेरक्टर और एक्टर आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
आपको बता दें, 'सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों की वाहवाही मिली है बल्कि जनता ने भी आमिर खान की इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटाया है।
Acclaimed filmmaker and actor Shri Aamir Khan called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/Jx6QV7OFYj
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 24, 2025
टैग्स