होम / टेलिस्कोप / आज लॉन्च होगा हिंदी का ये नया जनरल एंटरटेनमेंट चैनल

आज लॉन्च होगा हिंदी का ये नया जनरल एंटरटेनमेंट चैनल

चैनल ने रखा है हिंदी भाषी क्षेत्र के दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का लक्ष्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) की लिस्ट में आज एक नाम ‘अतरंगी’ (Atrangii) और जुड़ जाएगा। दरअसल, ‘अतरंगी’  नाम से यह चैनल आज लॉन्च किया जाएगा। विभू अग्रवाल द्वारा लॉन्च किए जाने वाला यह चैनल शाम 7 बजे से रात 11.30 बजे तक प्रोग्रामिंग लाइन-अप की सुविधा देगा।    

इस बारे में चैनल की ओर से कहा गया है, ‘इसके कंटेंट लाइन-अप में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और प्रोडक्शन हाउसेज के कुछ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो भी होंगे, जिन्हें दर्शकों के लिए टेलीविजन स्क्रीन पर लाया जाएगा। अतरंगी ने हिंदी भाषी क्षेत्र के दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत तमाम जॉनर में कंटेंट पेश किया जाएगा।’

इस बारे में ‘अतरंगी’ चैनल के फाउंडर और सीईओ विभू अग्रवाल का कहना है, ‘हम अपने पहले हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अतरंगी की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्साहित हैं। हम पिछले कुछ महीनों से चैनल के लिए मनोरंजक कंटेंट तैयार कर रहे हैं और हमें चार घंटे की प्रोग्रामिंग के साथ इसे लॉन्च करने पर काफी खुशी है। हमारा लक्ष्य ऑरिजनल कंटेंट लाइन-अप को और मजबूत करना है।‘

उन्होंने कहा, ‘हमने अपने क्रिएटिव पूल का विस्तार करने के लिए भारी निवेश किया है। प्रतिभाओं परदे पर लाने के लिए ऐसे शो तैयार किए हैं जो हिंदी भाषी मार्केट में काफी पसंद किए जाते हैं। अतरंगी के साथ हमारा पूरा फोकस प्रोडक्शन हाउसेज और स्वतंत्र क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप करना है ताकि कंटेंट के मामले में हम हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नई पहचान बना सकें। हमारा उद्देश्य टीवी के साथ डिजिटल में भी लोगों को आकर्षक मनोरंजक कंटेंट उपलब्ध कराना है।‘


टैग्स चैनल लॉन्चिंग हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल न्यू चैनल अतरंगी विभू अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

20 hours ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 day ago

एआर रहमान का बड़ा फैसला: 40 दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगे

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने चेन्नई कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया से 40 दिनों का ब्रेक लेने का ऐलान किया है। भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों को विदा कहा, वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

2 days ago

निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का निधन, 84 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध निर्माता आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। अलिफ लैला जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले आनंद सागर के निधन से परिवार में शोक है।

4 days ago

रहमान के समर्थन में उतरीं अनुराधा पौडवाल: बोलीं– वह संत जैसे इंसान

एआर रहमान के सांप्रदायिकता वाले बयान पर विवाद के बीच गायिका अनुराधा पौडवाल ने रहमान को संत जैसा इंसान बताया और कहा कि मीडिया अक्सर विवादित जवाब निकलवाने की कोशिश करता है।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago