होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी ने फैन्स को बताई ये सच्चाई, कहा- न करें इंटरनेट पर पूरा भरोसा
सुधीर चौधरी ने फैन्स को बताई ये सच्चाई, कहा- न करें इंटरनेट पर पूरा भरोसा
जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी वैसे तो अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ को लेकर चर्चा में बने रहते है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी वैसे तो अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ को लेकर चर्चा में बने रहते है, लेकिन आज वो किसी और कारण से चर्चा में थे। दरअसल, जब आप सुधीर चौधरी के बारे में गूगल करते हैं, तो आपको जानकारी मिलती है कि 7 जून को उनका जन्मदिन है, लेकिन ये गलत है और इसी गलतफहमी का शिकार होकर उनके चाहने वालों ने सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देना शुरू कर दिया।
दोपहर आते-2 तो बधाइयों का तांता लग गया, जिसके बाद सुधीर चौधरी ने खुद ट्वीट कर अपने चाहने वालो को सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, मेरे बारे में इंटरनेट और गूगल पर कई जानकारियां सही नहीं हैं। मेरे जन्म की तिथि और वर्ष भी गलत है। इससे सीख ये है कि इंटरनेट और गूगल पर लिखी हर बात सही नहीं होती। आप सब मुझे 18 जून को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। उनके इस ट्वीट के बाद अब उनके चाहने वाले 18 जून का इंतजार कर रहे है।
मेरे बारे में internet और Google पर कई जानकारियाँ सही नहीं हैं।मेरे जन्म की तिथि और वर्ष भी ग़लत है।इससे सीख ये है कि internet और google पर लिखी हर बात सही नहीं होती।
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) June 7, 2022
आप सब मुझे 18 जून को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भेज सकते हैं। ? https://t.co/vgK5hnkF0v
वैसे इस पूरे मामले से हम एक चीज सीख सकते हैं कि आज के समय में गूगल और इंटरनेट पर लिखी हर बात को आंख मूंद कर सच मान लेना ठीक नहीं है। हमें थोड़ा तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए।
टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी जन्मदिन