होम / सोशल मीडिया / लोकसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, सच हुई अमिताभ अग्निहोत्री की ये बात
लोकसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, सच हुई अमिताभ अग्निहोत्री की ये बात
इसके कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की मौजूदा संख्या (82) बढ़कर 181 हो जाएगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
महिला आरक्षण बिल मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया। विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 128वां संविधान संशोधन बिल पेश किया। बिल के बारे में बताते हुए अर्जुन मेघवाल ने यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता पढ़ते हुए नारी शक्ति को नमन किया।
इस बिल का नाम 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' रखा गया है। इसके कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की मौजूदा संख्या (82) बढ़कर 181 हो जाएगी। इसके पारित होने के बाद विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विधेयक में फिलहाल 15 साल के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है और संसद को इसे बढ़ाने का अधिकार होगा।
लोकसभा में इस बिल के आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो आज से ठीक एक महीने पहले का है और इस शो में अमिताभ अग्निहोत्री ने पहले ही यह संभावना जता दी थी कि बहुत जल्द सरकार महिला आरक्षण विधेयक ला सकती है।
उन्होंने अपने इस शो में इसे पीएम मोदी का ब्रह्मास्त्र बताया था। अब आज जब लोकसभा में यह बिल मोदी सरकार की ओर से लाया गया है तो तमाम लोग सोशल मीडिया पर अमिताभ अग्निहोत्री को उनकी राजनीतिक समझ के लिए साधुवाद दे रहे हैं।
टैग्स