होम / सोशल मीडिया / फूहड़ता फैलाने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं : प्रणव सिरोही
फूहड़ता फैलाने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं : प्रणव सिरोही
समस्या केवल समय रैना और रणबीर इलाहाबादिया आदि-इत्यादि की नहीं, बल्कि समाज के स्तर पर भी है जो उनकी फूहडता को अपना समय और दुलार देता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में विवादित बयान देने के बाद सुर्खियों में आ गए है। उनके खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने रणवीर के कमेंट्स पर संज्ञान लेते हुए यूट्यूब को पत्र लिखा है। उनके खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
इस बीच पत्रकार प्रणव सिरोही ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि फूहड़ता फैलाने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा, समस्या केवल समय रैना और रणबीर इलाहाबादिया आदि-इत्यादि की नहीं, बल्कि समाज के स्तर पर भी है जो उनकी फूहडता को अपना समय और दुलार देता है।
स्टैंडअप कॉमेडी पर अश्लीलता प्रो मैक्स का जो खेल चल रहा है उसे देखकर यही हैरानी होती है कि ऐसी वाहियात बातों के लिए महंगी टिकट खरीदने वाले और मूल्यवान समय देने वाले लोग कोई और नहीं, बल्कि इनकम टैक्स श्रेणी की सबसे ऊंची दरों पर कर चुकाने वाले होते हैं।
मिडिल क्लास जैसे उनकी हर जूठन को चाव से चाटता है वैसे ही हास्य के नाम पर इस कचरे को भी दिल से लगाता है। दुख की बात है स्टैंडअप कॉमेडी की आड़ में फूहड़ता फैलाने में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं। आपको बता दें, रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
समस्या केवल समय रैना और रणबीर इलाहाबादिया आदि-इत्यादि की नहीं, बल्कि समाज के स्तर पर भी है जो उनकी फूहडता को अपना समय और दुलार देता है। स्टैंडअप कॉमेडी पर अश्लीलता प्रो मैक्स का जो खेल चल रहा है उसे देखकर यही हैरानी होती है कि ऐसी वाहियात बातों के लिए महंगी टिकट खरीदने वाले और…
— Pranav Sirohi (@pranavsirohi) February 10, 2025
टैग्स