होम / सोशल मीडिया / क्या जर्मनी में कोई पार्टी कभी हिटलर को श्रद्धांजलि देगी: राहुल शिवशंकर
क्या जर्मनी में कोई पार्टी कभी हिटलर को श्रद्धांजलि देगी: राहुल शिवशंकर
नागपुर में हिंदू संगठनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। एक हिंदू-विरोधी कट्टरपंथी की प्रशंसा करने से खतरा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
औरंगजेब कब्र विवाद में महाराष्ट्र के नागपुर के महल इलाके में सोमवार रात 8:30 बजे दो पक्षों में हिंसा हो गई। विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका था, इसके बाद हिंसा भड़की। अधिकारियों ने बताया, अफवाह फैली कि प्रदर्शनकारियों ने पुतले के साथ एक धार्मिक पुस्तक जलाई है। इससे दो पक्षों में पथराव हुआ।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा कि क्या जर्मनी में कोई उदारवादी पार्टी कभी हिटलर को श्रद्धांजलि देगी? उन्होंने एक्स पर लिखा, नागपुर में हिंदू संगठनों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई।
एक हिंदू-विरोधी कट्टरपंथी की प्रशंसा करने से खतरा है। क्या जर्मनी में कोई 'उदारवादी' पार्टी कभी हिटलर को श्रद्धांजलि देगी? लेकिन यहां भारत में औरंगजेब कुछ 'उदारवादियों' के लिए मशहूर हो गया है। शर्म करो। आपको बता दें, नागपुर के तीन परिमंडल में कर्फ्यू लगाया गया है।
कोतवाली, लकड़गंज, पंचपोली ,गणेश पेठ ,तहसील, शांति नगर ,शक्कर धारा ,इमामबाड़ा, यशोधारा नगर, कपिल नगर इस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कर्फ्यू लगाया गया है। नागपुर में हुई हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, नागपुर के महल इलाके में जिस तरह से स्थिति तनावपूर्ण हुई, वह बेहद निंदनीय है।
MASSIVE BREAKING: Two groups clash violently in Nagpur during the demonstration of Hindu organisations Bajrang Dal and Vishwa Hindu Parishad calling for the deplatforming of Aurangzeb. Dramatic visuals testify to the dangers of eulogizing a Hinduphobic bigot. Would any "liberal"… pic.twitter.com/NPXkc9WMZZ
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) March 17, 2025
टैग्स