होम / सोशल मीडिया / जानिए, एसपी प्रवक्ता से क्यों बोले अशोक श्रीवास्तव- विपक्षी एकता सिर्फ एक दिखावा
जानिए, एसपी प्रवक्ता से क्यों बोले अशोक श्रीवास्तव- विपक्षी एकता सिर्फ एक दिखावा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली आकर न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मीटिंग की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी पार्टियों की मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत सभी बड़े विपक्षी दल एक साथ आकर बीजेपी को रोकने की योजना पर काम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली आकर न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मीटिंग की है। इस मीटिंग में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव ने अपने डिबेट शो ‘दो टूक’ में बड़ी बात कही है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता से कहा कि एकता की बातें टेबल पर बड़ी अच्छी लगतीं हैं। यूपी में कांग्रेस को 75 में से 20 सीट देंगे? नहीं देंगे बल्कि 5 सीट भी नहीं देंगे, फिर ये एकता का दिखावा क्यों कर रहें हैं? उन्होंने कहा कि यदि आज नीतीश कुमार अरविंद केजरीवाल से मिल रहे हैं, लेकिन वह दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से कितनी सीट कांग्रेस या जेडीयू को देने को तैयार होंगे?
उनका यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, नीतीश कुमार ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा विपक्षी दलों को एक साथ लाया जाएगा, हम अधिक से अधिक राजनीतिक दलों तक पहुंचेंगे और एक साथ आगे बढ़ेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव के डिबेट शो का यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
डिबेट शो #DoTook में विपक्ष की एकता पर एंकर @AshokShrivasta6 जी, ने SP प्रवक्ता से पूछा!
— N K khaitan (@khaitan48) April 13, 2023
एकता की बातें टेबल पर बड़ी अच्छी लगतीं हैं यूपी में कांग्रेस को 75 में से 20 सीट देंगे...? नहीं देंगे बल्कि 5 सीट भी नहीं देंगे, फिर ये एकता का दिखावा क्यों कर रहें हैं! pic.twitter.com/OkYnRNdfMC
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया लोकसभा चुनाव अशोक श्रीवास्तव विपक्ष विपक्षी एकता