होम / सोशल मीडिया / हम डोनाल्ड ट्रंप के किस वर्जन पर भरोसा करें : आदित्य राज कौल
हम डोनाल्ड ट्रंप के किस वर्जन पर भरोसा करें : आदित्य राज कौल
एक दिन ट्रंप कहते हैं कि ईरान में इजराइल के हमलों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। अगले दिन उन्होंने कहा कि ईरान के आसमान पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
इजरायली हमले में अब तक ईरान के 585 लोगों की मौत हो चुकी है और 1326 लोग घायल हो चुके हैं। जबकि ईरान के हमले में अब तक 24 इजरायलियों की मौत हो चुकी है। इस युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार बयान आ रहे हैं। अब ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त सरेंडर करने को कहा है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल का कहना है कि लोगों को अब ट्रंप के किस वर्जन पर भरोसा करना चाहिए? उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर लिखा, एक दिन ट्रंप कहते हैं कि ईरान में इजराइल के हमलों से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
अगले दिन उन्होंने कहा कि ईरान के आसमान पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। लोगों को ट्रम्प के किस संस्करण पर भरोसा करना चाहिए? इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि ट्रम्प अब तक रूस और यूक्रेन के बीच शांति/युद्धविराम लाने में विफल रहे हैं।
आपको बता दें, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के लिए तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि हमें ठीक ठीक पता है कि तथाकथित सुप्रीम लीडर कहा छिपा हुआ है। वह एक आसान टारगेट है लेकिन अभी वह सेफ है। हम उसे अभी नहीं मारने जा रहे हैं।
One day Trump says we have nothing to do with attacks by Israel in Iran. Next day he says US has complete control over the skies in Iran. Which version of Trump should people trust? No wonder Trump has failed to bring peace/ceasefire till now between Russia and Ukraine. pic.twitter.com/FmoRAoW0cv
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 17, 2025
टैग्स