होम / सोशल मीडिया / बंगाली हिंदुओं की पीड़ा को समझना होगा : राहुल शिवशंकर
बंगाली हिंदुओं की पीड़ा को समझना होगा : राहुल शिवशंकर
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून हिंसा विवाद के बीच भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- ममता बनर्जी बंगाली हिंदुओं के लिए खतरा बन चुकी हैं। बंगाली हिंदू बेघर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून हिंसा विवाद के बीच राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप जारी है। वही हिंसा के दौरान कई हिंदू परिवारों को मुर्शिदाबाद छोड़कर मालदा की ओर पलायन करना पड़ा, जिससे हालात और अधिक संवेदनशील हो गए। प्रशासन ने मुर्शिदाबाद के हिंसा-प्रभावित इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा कि हमें बंगाल के हिन्दुओं की पीड़ा को समझना होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, 35 साल पहले कश्मीरी हिंदुओं की पुकार को नजरअंदाज कर दिया गया। हम सब एक नरसंहार में भागीदार बन गये।
आज बंगाली हिंदुओं की पीड़ा साक्षात् दिख रही है। वे केंद्रीय बल चाहते हैं. एनडीए को पश्चिम बंगाल में सीआरपीएफ तैनात करने के लिए धारा 2(ए), धारा 355 को लागू करना चाहिए। इससे कुछ भी कम विश्वासघात है। आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून हिंसा विवाद के बीच भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- ममता बनर्जी बंगाली हिंदुओं के लिए खतरा बन चुकी हैं।
बंगाली हिंदू बेघर हैं, राहत शिविरों में खिचड़ी खाने को मजबूर हैं। उनका क्या दोष है। साथ ही उन्होंने कहा- राज्य में भाजपा नहीं, ममता बनर्जी ने सांप्रदायिक तनाव बढ़ाया है। वो समुदायों के बीच अशांति पैदा कर रही हैं।
टैग्स