होम / सोशल मीडिया / दिल्ली में मतदान संपन्न, दीपक चौरसिया ने बताई एक वोट की ताकत

दिल्ली में मतदान संपन्न, दीपक चौरसिया ने बताई एक वोट की ताकत

दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला हुआ। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग संपन्न हो चुकी है। इस चुनाव में 1.56 करोड़ से अधिक मतदाता अपने वोटिंग के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए अधिकृत थे। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने भी वोट डाला और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि वोट की ताकत कितनी बड़ी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, एक वोट किसी को हरा या जिता सकता है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार भी संसद में एक वोट से गिरी थी। प्रवेश वर्मा की सास नीना वर्मा जो कि मध्य प्रदेश बीजेपी की वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने धार विधानसभा का चुनाव एक वोट से जीता था।

सीपी जोशी एक वोट से हारने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए थे। लिहाजा मैंने भी सोचा कि वोट डालना मेरी जिम्मेदारी है, मेरा कर्तव्य है और मैं देखता हूं मेरा एक वोट किसको जिताता है और किसको हराता है।

आपको बता दें, दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई, जिसमें 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला हुआ। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम शाम 6 बजे तक चली। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

4 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

4 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago