होम / सोशल मीडिया / एक फरवरी को आएगा केंद्रीय बजट : अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात
एक फरवरी को आएगा केंद्रीय बजट : अखिलेश शर्मा ने कही ये बड़ी बात
मीडिया में पूरी चर्चा केवल इसी बात पर केंद्रित हो जाए कि आय कर में कटौती कर मिडिल क्लास को राहत मिलेगी या नहीं, तो ऐसे में दूसरी बड़ी बातों से ध्यान भटकने की संभावना रहती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना लगातार आठवां बजट पेश करेंगी। निर्धारत परंपरा के तहत सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ होगी। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, जब बजट को लेकर मीडिया में पूरी चर्चा केवल इसी बात पर केंद्रित हो जाए कि आय कर में कटौती कर मिडिल क्लास को राहत मिलेगी या नहीं, तो ऐसे में बजट की दूसरी बड़ी बातों से ध्यान भटकने की संभावना रहती है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि यह मोदी 3.0 का दूसरा बजट होगा जिसमें अगले पांच साल का रोड मैप रखा जाएगा।
यह नीतियों में निरंतरता का संदेश भी रेखांकित करेगा। आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार आठवां केंद्रीय बजट प्रस्तुतीकरण होगा। इसके साथ ही वह लगातार आठ केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम था, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे।
जब बजट को लेकर मीडिया में पूरी चर्चा केवल इसी बात पर केंद्रित हो जाए कि आय कर में कटौती कर मिडिल क्लास को राहत मिलेगी या नहीं, तो ऐसे में बजट की दूसरी बड़ी बातों से ध्यान भटकने की संभावना रहती है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि यह मोदी 3.0 का दूसरा बजट होगा जिसमें अगले पांच साल का…
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) January 17, 2025
टैग्स