होम / सोशल मीडिया / ट्विटर ने कंटेंट क्रिएटर्स को कुछ यूं दिया कमाई करने का मौका

ट्विटर ने कंटेंट क्रिएटर्स को कुछ यूं दिया कमाई करने का मौका

ट्विटर ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कंटेंट क्रिएटर्स को कमाई करने का मौका दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ट्विटर ने गुरुवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कंटेंट क्रिएटर्स को कमाई करने का मौका दिया है। दरअसल ट्विटर ने कहा कि वह अब अपने विज्ञापन राजस्व का एक हिस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चुनिंदा कंटेंट क्रिएटर्स को साझा करेगा। 

 माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स को उनके रिप्लाइज पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से होने वाली कंपनी की कमाई में से उनका हिस्सा दिया जाएगा।

हालांकि, नए बदलाव का फायदा सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा, बल्कि केवल सत्यापित खातों (verified accounts) वाले यूजर्स ही भुगतान के लिए पात्र होंगे। साथ ही क्रिएटर की ओर से पिछले 3 महीने में की गई हर पोस्ट पर कम से कम 50 लाख इंप्रेशंस होने चाहिए। इसके अलावा स्ट्राइप पेमेंट अकाउंट होना भी जरूरी है। 

यह घोषणा Meta द्वारा 'थ्रेड्स' नाम से अपनी माइक्रोब्लॉगिंग पेशकश लॉन्च करने के मद्देनजर आया है, जिसे ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है।

एलन मस्क ने पहले कहा था कि कंपनी क्रिएटर्स को मिलने वाले सब्सक्रिप्शन रेवन्यू में कोई हिस्सा नहीं लेगी, यानी जितनी सब्सक्रिप्शन फीस क्रिएटर्स ने तय की, पेमेंट गेटवे चार्जेस कटने के बाद वह पूरी रकम उन्हें दी जाएगी।  


टैग्स ट्विटर एलन मस्क वेरिफाइड क्रिएटर्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

15 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

15 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

50 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago