होम / सोशल मीडिया / ट्विटर ने की छंटनी, 100 एंप्लॉयीज पर गिरी गाज
ट्विटर ने की छंटनी, 100 एंप्लॉयीज पर गिरी गाज
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर ये है कि ट्विटर ने अपने एंप्लॉयीज की छंटनी शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खबर ये है कि ट्विटर ने अपने एंप्लॉयीज की छंटनी शुरू कर दी है।
बता दें कि दुनिया के सबसे रईस अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के ऐलान के बाद से ही कंपनी के एंप्लॉयीज के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया था। ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी देने की सिफारिश के बाद अब ये खबर निकलकर सामने आयी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने अपने टैलेंट एक्यूजिशन टीम के 30 फीसदी एंप्लॉयीज की छुट्टी कर दी है। बताया जा रहा है कि इस टीम में वे लोग शामिल थे, जिनका काम नए एंप्लॉयीज की भर्ती और नए लोगों को बोर्ड में लाना था।
वहीं, ट्विटर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी ने अपने टैलेंट एक्यूजिशन टीम से 100 एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाला है।
वैसे एंप्लॉयीज की छंटनी ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में एलन मस्क ने संभावित छंटनी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ट्विटर को स्वस्थ होने की जरूरत पर जोर दिया था।
बता दें कि एलन मस्क ने 16 जून को ट्विटर एंप्लॉयीज के साथ मीटिंग की थी, जहां उन्होंने प्लेटफॉर्म के भविष्य के बारे में बात की और अपने प्लान भी बताए थे और इसी सवाल-जवाब सेशन में मस्क ने एंप्लॉयीज को कंपनी की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने पर जोर देते हुए प्लेटफॉर्म को चलाने के लिए कॉस्ट को कम करने की बात कही थी। इस दौरान, मस्क ने छंटनी (layoff) के सवाल पर कहा था, ‘इस वक्त कॉस्ट रेवेन्यू से ज्यादा है। यह अच्छी स्थिति नहीं है।’
वैसे यहां बता दें कि एलन मस्क का टेकओवर अभी तक पूरी नहीं हुआ है, क्योंकि उन्होंने कई बार प्लेटफॉर्म पर ‘बोट अकाउंट’ के मुद्दे को लेकर डील तोड़ने की बात कही।
ट्विटर में सीनियर टेक्निकल रिक्रूटर की भूमिका में काम करने वाली इंग्रिड जॉनसन ने लिंक्डिन पर इस बात खुलासा किया कि कंपनी में हुई वर्तमान छंटनी से वे एंप्लॉयीज प्रभावित हुए हैं, जो लंबे समय से यहां काम कर रहे थे। उन्होंने लिखा, ‘ट्विटर में आज से छंटनी शुरू हो गई है। ऐसे लोग नौकरी से हाथ धो रहे हैं जो एक दशक से अधिक समय से यहां काम कर रहे थे। ये वास्तव में कठिन समय है।
टैग्स ट्विटर कर्मचारी छंटनी एलन मस्क एंप्लॉयीज