होम / सोशल मीडिया / Twitter के CEO ने दो शीर्ष अधिकारियों से पद छोड़ने को कहा, नई भर्तियों पर लगाई रोक

Twitter के CEO ने दो शीर्ष अधिकारियों से पद छोड़ने को कहा, नई भर्तियों पर लगाई रोक

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ (Twitter) लंबे समय से तमाम वजहों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ (Twitter) लंबे समय से तमाम वजहों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। अब खबर है कि ‘ट्विटर’ के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंज्यूमर प्रॉडक्ट लीडर कायवन बैकपोर (Kayvon Beykpour) और रेवेन्यू प्रॉडक्ट हेड ब्रूस फाल्क (Bruce Falck) से पद छोड़ने के लिए कहा है।

इस बारे में इन दोनों पदाधिकारियों ने ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में बैकपोर का कहना है कि ट्विटर छोड़ने का फैसला उनका नहीं है। सीईओ पराग अग्रवाल ने उनसे कहा कि वे टीम को अलग दिशा में ले जाना चाहते हैं, इसके बाद उन्हें जाने के लिए कहा।

इसके साथ ही फाल्क ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं उन सभी टीम और पार्टनर्स को धन्यवाद कहता हूं, जिनके साथ पिछले 5 साल तक काम किया।'

वहीं, कंपनी की ओर से कहा गया है कि उसने अपनी नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है और ज्यादातर क्षेत्रों में खर्चों में कटौती कर रही है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब खरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ (Tesla) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एलन मस्क (Elon Musk)  ट्विटर के नए मालिक बनने की राह पर हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में कंपनी के सीईओ की ओर से जारी एक इंटरनल मेल में कहा गया है, ‘हम सभी विस्तारित पेशकशों की समीक्षा करेंगे और देखेंगे कि उन्हें वापस लिया जाए। हम कंपनी में छंटनी की योजना नहीं बना रहे हैं, लेकिन आवश्यकतानुसार क्षमता में सुधार के लिए टॉप लेवल पर परिवर्तन करना जारी रखेंगे।’

इसके साथ ही सीईओ की ओर से जारी मेल में यह भी कहा गया है, ‘हमेशा की तरह इस समय सभी स्तरों पर प्रदर्शन प्रबंधन (परफॉर्मेंस मैनेजमेंट) प्राथमिकता बनी रहेगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे पास सबसे दमदार टीमें हैं।’


टैग्स ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल कायवन बैकपोर ब्रूस कैल्फ
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago