होम / सोशल मीडिया / वरिष्ठ नेता संबित पात्रा ने 5 पत्रकारों से किया संपर्क, रूबिका लियाकत ने निभाया वादा

वरिष्ठ नेता संबित पात्रा ने 5 पत्रकारों से किया संपर्क, रूबिका लियाकत ने निभाया वादा

कोरोना से मुकाबले के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता तक प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे रहे हैं, ताकि इस लड़ाई में धन की कमी बाधा न बने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना से मुकाबले के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है। फिल्मी सितारों से लेकर आम जनता तक प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे रहे हैं, ताकि इस लड़ाई में धन की कमी बाधा न बने। सरकार की तरफ से भी लोगों से ज्यादा से ज्यादा सहायता करने की अपील की जा रही है। साथ ही भाजपा नेता भी अपने स्तर पर प्रयासों में जुटे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत संबित पात्रा ने देश के पांच पत्रकारों से संपर्क किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है।

पात्रा ने लिखा है, ‘मैंने देश के पांच शीर्ष पत्रकारों से बात की और उनसे पीएमकेयर में सहयोग करने को कहा। सभी ने मुझे भरोसा दिलाया कि वे कोरोना से इस लड़ाई में सरकार के साथ हैं। मैं अलग-अलग ट्वीट में उन पत्रकारों नाम बताते हुए उनसे पुन: सहयोग की अपील करूंगा।’

अपने इस ट्वीट में भाजपा नेता ने ‘एबीपी न्यूज’ की वरिष्ठ पत्रकार रूबिका लियाकत को टैग किया है। यानी उन्होंने जिन पांच पत्रकारों से बात की है, उसमें पहला नाम रूबिका का है।

पात्रा के ट्वीट के जवाब में रूबिका ने उन्हें बताया है कि वे पीएमकेयर को सहयोग राशि पहले ही दान कर चुकी हैं। ‘एबीपी न्यूज’ की पत्रकार ने लिखा है, ‘धन्यवाद डॉक्टर पात्रा, जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था, मैंने पीएमकेयर में डोनेशन दे दिया है।’

इसके बाद रूबिका ने लोगों से भी बढ़-चढ़कर इसका हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने आगे लिखा है, ‘मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई। आप सब भले ही ट्विटर पर हैं, लेकिन मेरा परिवार हैं। इसलिए हक से कह रही हूं आगे आइए देश को आपकी जरूरत है। अपने सामर्थ्य के हिसाब से जो बन पड़े दीजिए’।

रूबिका लियाकत सोशल मीडिया पर उन लोगों की तारीफ भी कर रही हैं, जो इस संकट की घड़ी में सकरार के साथ खड़े हैं, फिर वे चाहे कितनी भी राशि क्यों न डोनेट करें।

अंशु नंदन नामक एक यूजर ने 101 रुपए दान करने के लिए साथ लिखा है कि मैं एक स्टूडेंट हूं और जितना हो सका, मैंने डोनेट किया। इस पर रूबिका ने उसकी तारीफ करते हुए कहा, ‘अंशु शुक्रिया, बूंद-बूंद से सागर बनता है। आपका ये योगदान बहुत कीमती है’।

 

 


टैग्स एबीपी न्यूज पत्रकार भाजपा रूबिका लियाकत संबित पात्रा कोविड-19
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

10 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

10 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago