होम / सोशल मीडिया / टीएमसी सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा: हर्षवर्धन त्रिपाठी

टीएमसी सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा: हर्षवर्धन त्रिपाठी

कोलकाता में हाई कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई ने शाहजहां शेख को अपनी कस्टडी में लिया है। शाहजहां शेख की कस्टडी ईडी अफसरों की टीम पर हमले के मामले में मिली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

संदेशखाली मामले में मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंप दिया गया है। तृणमूल नेता शाहजहां शेख को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय से लेकर रवाना हो गई है। कोलकाता में हाई कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई ने शाहजहां शेख को अपनी कस्टडी में लिया है।

सीबीआई को शाहजहां शेख की कस्टडी ईडी अफसरों की टीम पर हमले के मामले में मिली है। इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा, 'संदेशखाली पर जो कुछ हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा, लेकिन यहाँ की टीएमसी सरकार को आपको दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।

टीएमसी सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगार को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है, लेकिन पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीमकोर्ट में भी राज्य सरकार को चटका लगा है। गरीब, दलित, वंचित, आदिवासी परिवारों की बहनों-बेटियों के साथ टीएमसी नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बांग्ला बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है।'

आपको बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीआईडी से शाहजहां शेख की कस्टडी सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया तो सीआईडी ने इसका विरोध किया। राज्य सरकार की तरफ से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में रखा गया, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट के तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया।


टैग्स पश्चिम बंगाल शाहजहां शेख
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

23 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

23 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago